बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
10-Aug-2022 08:22 AM
PATNA : राजधानी पटना से एक मामला सामने आया है, जहां अपराधियों ने एक होटल मालिक को दिनदहाड़े लूट लिया. घटना पत्रकार नगर थाने के प्रोफेसर कॉलोनी का बताया जा रहा है. सबेरा होटल के मालिक सुशील कनोडिया के घर पर अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.
जानकारी के मुताबिक, 2 बाइक पर 5 की संख्या में अपराधी सवार होकर आये थे. सभी अपराधी पिस्टल और देशी कट्टा से लैश थे. 3 अपराधियों ने गमछा और मास्क से अपने चेहरे को कवर कर रखा था. वहीं 2 अपराधी का चेहरा साफ दिख रहा था. गार्ड ने बताया कि अपराधी झांसा देकर बिजनेसमैन के घर में घुस गये. अपराधियों ने कहा कि सामान का पैसा लेने के लिए आये हैं, जिसके बाद वे घर के अंदर चले गये. अपराधियों ने घर में जाते ही मालिक समेत घर के सभी सदस्यों को एक रूम में बंद कर दिया.
अपराधी 20 मिनट तक होरल मालिक के घर तांडव करते रहे. घर के अंदर से 50 हजार कैश, 4-5 किलो चांदी, सोने की एक चेन और 3 मोबाइल अपराधियों ने लूट लिया. पड़ोसियों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. बिजनसमैन सुशील कनोडिया ने मेन गेट से लेकर घर में सभी जगहों पर CCTV लगवा रखे हैं, जिसके जरिये पुलिस अपराधियों की पहचान करने में जुटी है.