अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
30-Jun-2021 01:28 PM
PATNA: डिस्ट्रिक्ट जज मुख्य परीक्षा का परिणाम पटना हाईकोर्ट ने जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 53 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है। अब सफल उम्मीदवारों का इंटरव्यू होगा जिसके बाद उनका चयन किया जाएगा। गौरतलब है कि इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 177 उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी किया गया था। जिसमें 173 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे।
पटना हाईकोर्ट की बेवसाइट पर मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी किया गया है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ मार्क्स 112 , सामान्य महिला वर्ग के लिए 102 और पिछड़ा वर्ग के लिए कट-ऑफ मार्क्स 99 रहे। जारी रिजल्ट के अनुसार सामान्य वर्ग में वैसे उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होंगे जिन्हे लिखित परीक्षा के सभी पेपर में 45 फीसदी अंक मिले हैं। आरक्षित क्षेणी के लिए न्यूनतम अंक की सीमा 40 फीसदी रखी गयी है।

