ब्रेकिंग न्यूज़

Patna LPG Crisis : पटना में LPG सिलेंडर को लेकर बवाल: घंटों लाइन में खड़े रहे लोग, नहीं मिला गैस तो सड़क जाम कर किया प्रदर्शन पीने का मन है क्या आपको…? शराबबंदी से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़के सभापति अवधेश नारायण सिंह पीने का मन है क्या आपको…? शराबबंदी से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़के सभापति अवधेश नारायण सिंह निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर का AI से तस्वीर बनाकर वायरल करना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर का AI से तस्वीर बनाकर वायरल करना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी! दो दिनों बाद पेड़ से लटका मिला पांच बच्चों के पिता का शव, इलाके में हडकंप BIHAR NEWS : पहली नहीं, दूसरी पसंद भी तय करेगी जीत! बिहार राज्यसभा चुनाव में दिलचस्प वोटिंग रूल से बढ़ा सस्पेंस, पढ़िए आखिर क्यों 5वीं सीट पर चल रही माथापच्ची नेपाल से भारत लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस गहरी खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत नेपाल से भारत लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस गहरी खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत Bihar Crime News: पत्नी को विदा कराने ससुराल पहुंचे युवक की हत्या, बदमाश ने बैक टू बैक दागी तीन गोलियां

सहारा के मामले में आज बड़े फैसले की उम्मीद, सुब्रत रॉय को आज हाईकोर्ट में हाजिर होना होगा

13-May-2022 07:32 AM

PATNA : सहारा इंडिया के निवेशकों को लेकर आज पटना हाईकोर्ट से बड़ा फैसला आ सकता है। निवेशकों का पैसा नहीं लौटाने के मामले में आज सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय को हर हाल में पटना हाईकोर्ट में हाजिर होना होगा। इसके पहले गुरुवार को पटना हाईकोर्ट ने सुब्रत रॉय को बड़ा झटका दिया था। सुब्रत रॉय की तरफ से दायर अंतिरम आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। गुरुवार को सहारा प्रमुख के हाजिर नहीं होने पर मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस संदीप कुमार की एकलपीठ ने नाराजगी जताई। जस्टिस संदीप कुमार ने कहा कि शुक्रवार को हर हाल में साढ़े दस बजे सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय को हाजिर होना ही होगा।


आज अगर सुब्रत रॉय फिजिकली नहीं आए तो फिर हाईकोर्ट और भी कड़ा रुख अख्तियार कर सकता है। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कड़ी टिप्पणी भी की है। जस्टिस संदीप कुमार ने कहा कि सुब्रत राय हाईकोर्ट से बड़े नहीं हैं। आज नहीं आ कर उन्होंने बड़ी गलती कर दी है। दरअसल पिछली सुनवाई के दौरान सुब्रत राय को 12 मई यानी आज के दिन पटना हाईकोर्ट में फिजिकली पेश होने का आदेश दिया गया था। मगर, सुब्रत राय गुरुवार को नहीं आए। इनकी तरफ से वकील ने अंतरिम आवेदन जमा किया।


गुरुवार को आवेदन के जरिए सुब्रत राय ने हाईकोर्ट से कहा था कि उनकी उम्र 74 साल हो चुकी है। जनवरी महीने में ऑपरेशन कराया था। अभी भी बीमार हूं। इस कारण फिजिकल तौर पर पेश होने से राहत दी जाए। मुझे वर्चुअल तरीके से कोर्ट में पेश होने की अनुमति दी जाए। आवेदन के जरिए सहारा के मालिक ने यह भी कहा कि इंवेस्टर्स के रुपए लौटाने के लिए उनके पास डिटेल प्लान तैयार है। साथी तत्काल में वो 5 करोड़ रुपए जमा करने को भी तैयार हैं।