ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / पटना हाईकोर्ट को मिले सात नए जज, मुख्य न्यायाधीश संजय करोल ने दिलाई...

पटना हाईकोर्ट को मिले सात नए जज, मुख्य न्यायाधीश संजय करोल ने दिलाई शपथ

20-Oct-2021 11:58 AM

PATNA : पटना हाईकोर्ट में नवनियुक्त सात न्यायमूर्तियों ने बुधवार को पद की शपथ ली. पटना उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस संजय करोल ने इन्हें शपथ दिलाई. इस मौके पर जज, अधिवक्तागण, अधिकारीगण समेत अन्य अतिथि उपस्थित थे. इसी के साथ पटना हाई कोई में अब कुल जजों की संख्या 26 हो गई है.


बुधवार को पटना हाई कोर्ट में सात जजों का शपथ ग्रहण समारोह शताब्दी भवन के लॉबी में  संपन्न हुआ. उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस संजय करोल ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से स्थानांतरित जज जस्टिस राजन गुप्ता, कर्नाटक हाईकोर्ट से स्थानांतरित जज जस्टिस पी वी बजनथ्री और केरल हाईकोर्ट से स्थानांतरित जज जस्टिस ए एम बदर को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.


news image


इसके साथ ही चार नवनियुक्त हुए न्यायमूर्ति संदीप कुमार, न्यायमूर्ति पूर्णेन्दु सिंह, न्यायमूर्ति सत्यव्रत वर्मा और न्यायमूर्ति राजेश कुमार वर्मा को भी चीफ जस्टिस संजय करोल ने पटना हाई कोर्ट के जज के रूप में शपथ दिलाई. कल से ये सभी जज अपना कार्य प्रारंभ कर देंगे. आपको बता दें कि पटना हाई कोर्ट में जजों के स्वीकृत पदों की संख्या 53 हैं, जिसमें अभी भी 27 जजों के पद रिक्त पड़े हैं.