Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: पुलिस वैन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल, चालक फरार पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो...
06-Apr-2021 05:31 PM
PATNA : देश भर में कोरोना महामारी की दूसरी लहर बड़ी तेजी से फ़ैल रही है. बिहार में भी संक्रमण की रफ़्तार तेज हो गई है. इस वक्त एक ताजा खबर पटना से सामने आ रही है. पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय करोल को कोरोना हो गया है. उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को इलाज के लिए पटना के एम्स में भर्ती कराया गया है.
कोरोना महामारी की दूसरी लहर इतनी तेजी से फ़ैल रही है कि सरकार ने हर किसी को सतर्कता बरतने की अपील की है. मंगलवार को सीएम नीतीश ने सभी जिलों के डीएम और पुलिस कप्तान के साथ मीटिंग की और कई दिशानिर्देश दिए. सीएम ने ये भी कहा कि पिछले वाले कोरोना से नया वाला कोरोना ज्यादा खतरनाक और तेजी से फैलने वाला है. इधर दूसरी ओर पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के कोरोना संक्रमित होने के बाद हड़कंप मच गया है. उन्हें इलाज के लिए पटना स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है. अन्य लोगों की भी कोरोना टेस्टिंग कराइ जा रही है.
आपको बता दें कि बुधवार को पटना उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस संजय करोल कटिहार भी पहुंचे थे. मुख्य न्यायाधीश ने विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना की थी. गोरखनाथ धाम मंदिर के साथ शहर स्थित मां काली मंदिर भी पहुंचे थे. इस दौरान कटिहार जिले के प्रशासनिक अधिकारियों का काफिला भी उनके साथ था.
कटिहार दौरे पर गए चीफ जस्टिस संजय करोल ने जिले के आलाधिकारियों से मिलकर जिले में कोरोना की स्थिति के बारे में जानकारी ली थी. इस दौरान परिसदन में उन्हें गार्ड आफ आनर भी दिया गया था. इस दौरान जिला जज सहित कई न्यायिक पदाधिकारी, जिलाधिकारी कंवल तनुज, पुलिस कप्तान विकास कुमार, सदर एसडीपीओ अमरकांत झा, बारसोई एसडीएम पवन मंडल, बारसोई एसडीपीओ प्रेमनाथ राम, बीडीओ आजमनगर सुनील कुमार मिश्र, अंचलाधिकारी अमर कुमार राय कई अधिकारी भी भी मौजूद थे.
गोरखनाथ धाम मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद उन्होंने बाबा मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की. बाद में उन्होंने पार्वती मंदिर, संकट मोचन मंदिर सहित काली मंदिर में भी पूजा अर्चना की. पूजा अर्चना के बाद मंदिर परिसर में मौजूद गरीब बच्चों के बीच प्रसाद वितरण किया और बच्चों को दान भी दिया था. आपको बता दें कि बिहार हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय करौल बुधवार की सुबह कैपिटल एक्सप्रेस से कटिहार पहुंचे थे. मुख्य न्यायाधीश स्टेशन से सीधे सर्किट हाउस गए थे.