ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / पटना हाईकोर्ट के 4 अधिवक्ता बने जज, कानून मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की

पटना हाईकोर्ट के 4 अधिवक्ता बने जज, कानून मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की

16-Oct-2021 09:46 PM

PATNA: राष्ट्रपति की अनुमति मिलने के बाद कानून मंत्रालय ने पटना हाईकोर्ट के 4 अधिवक्ता को जज नियुक्त किया है। अधिवक्ता राजेश कुमार वर्मा, संदीप कुमार, पुरणेंदु सिंह और सत्यव्रत वर्मा पटना हाईकोर्ट के नए जज के तौर पर नियुक्त किये गये है। इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गयी है।


ऐसे में अब पटना हाईकोर्ट में और 4 नये जज नियुक्त किए गये हैं। इससे पूर्व न्यायिक सेवा के दो अधिकारी को हाईकोर्ट का जज बनाया गया था। साथ ही पटना हाईकोर्ट में विभिन्न हाईकोर्ट के तीन जजों का स्थानांतरण किया गया। वही पटना हाईकोर्ट के एक जज को आंध्रप्रदेश हाईकोर्ट भेजा गया।


पटना हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश सहित 19 जज हैं। दूसरे हाईकोर्ट से तबादले के बाद और 4 अधिवक्ता को जज बनाए जाने के बाद पटना हाईकोर्ट में कुल जजों की संख्या अब 26 होगी जबकि 53 कुल स्वीकृत पद है। ऐसे में अभी भी जजों के कई पद रिक्त हैं।