ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Home / news / पटना : गंगा घाट पर अवैध बालू लदे नाव में विस्फोट, 5 लोगों...

पटना : गंगा घाट पर अवैध बालू लदे नाव में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, कई घायल

06-Aug-2022 12:01 PM

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर दानापुर से आ रही है, जहां मनेर गंगा घाट पर गैस विस्फोट होने से 5 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. नाव पर करीब 20 लोग सवार थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है.


बताया जा रहा है कि एक बड़ी नाव बालू लादकर जा रही थी. मजदूर गैस सिलेंडर पर खाना बना रहे थे. इसी बीच नदी में नाव का डीजल इंजन खराब हो गया. इंजन बनाते समय डीजल का बूंद छींटककर खाना बनाते गैस सिलेंडर पर पड़ गया. देखते ही देखते गैस सिलेंडर में जोरों से आग पकड़ लिया. खाना बना रहे लोग जब तक कुछ समझ पाते तबतक आग की लपटें खूब तेज हो गई और सिलेंडर ब्लास्ट कर गया. घटना में पांच मजदूरों की मौत हो गई.


मृतकों की पहचान हल्दी छपड़ा मनेर निवासी रंजन पासवान(32) पिता श्रीराम पासवान, दशरथ पासवान (32) पिता स्व0 प्रभु पासवान, ओमप्रकाश राय (34) पिता रविन्द्र राय, ओमप्रकाश राय और साहेबगंज छपड़ा निवासी कन्हाई विन्द (40) के रूप में हुई है. नाव पर करीब 20 लोग मौजूद थे. इनमें से कई घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.