चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
28-Feb-2021 03:49 PM
By Badal
PATNA : गांधी सेतु पुल को उत्तर बिहार का लाइफ लाइन माना जा रहा है. लेकिन इस पुल पर पिछले 10-12 घंटे से ऐसा जाम लगा हुआ है कि लोग त्राहिमाम कर रहे हैं. कल रात से ही पुल पर गाड़ियां चलने के बजाये रेंगने को मजबूर हैं. भीषण जाम के कारण लोगों की जहालत ख़राब हो गई है. कई एम्बुलेंस और छात्र-छात्राएं भी जाम में फंसे हुए हैं, जो एग्जाम देने पटना आ रहे थे.
गांधी सेतु पुल हो जाने से nh-30 के पास सुबह से ही महाजाम लगा हुआ है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है. जीरो माइल पटना से 10 किलोमीटर दीदारगंज टोल प्लाजा गाड़ियों की लंबी कतार लगी हुई है, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है. सबसे खास बात है कि आज छात्राओं का पटना में एग्जामिनेशन है और सभी छात्राएं कार बुक करा कर पटना राजेंद्र नगर, दानापुर में परीक्षा देने के लिए आ रही थी. लेकिन रास्ते में ही टोल प्लाजा के पास सड़क जाम में सभी छात्राएं फंसी हुई है, जिससे छात्राओं को काफी परेशानी हो रही है.
छात्राओं को सही समय पर एग्जामिनेशन सेंटर पर सुबह 9:00 बजे तक पहुंचना था लेकिन अभी टोल प्लाजा के पास में सड़क जाम में फंसी हुई हैं और पुलिस प्रशासन की तरफ से कोई पहल नहीं की गई है. छात्राएं बता रही हैं कि कहीं भी पुलिस प्रशासन नहीं नजर आ रहे हैं, जिससे हमारी मदद कर सके और मैं परीक्षा सेंटर तक परीक्षा देने जा सकूं.
पटना के ट्रैफिक कांस्टेबल ने बताया कि पिछले 10 घंटों से लगातार जाम लगा हुआ है. धीरे-धीरे गाड़ियां निकल रही गांधी सेतु पुल पर जाम होने के कारण समस्या उत्पन्न हुई है. पटना-बख्तियारपुर हाईवे पूरी तरह से जाम है और एम्बुलेंस में मरीजों की सांस ऊपर-नीचे हो रही है. वाहनों की लंबी कतार के कारण टोल से लेकर सिपारा तक लोगों का पैदल चलना भी आसान नहीं है. महज दो कट पर ही पुलिस तैनात है, लेकिन वह व्यवस्था को सही नहीं करा पा रही है.