ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Patna Double Murder Case: पटना डबल मर्डर केस में हैरान करने वाला खुलासा,...

Patna Double Murder Case: पटना डबल मर्डर केस में हैरान करने वाला खुलासा, 65 वर्षीय महिला का 35 साल के युवक से चल रहा था अफेयर, दिल लगाने की मिली सजा

18-Oct-2024 06:38 PM

By FIRST BIHAR

PATNA: राजधानी पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र स्थित नेहरू नगर में बीते 15 अक्टूबर को एक बुजुर्ग पति-पत्नी की हत्या कर दी गई थी। राजधानी में डबल मर्डर की घटना से हड़कंप मच गया था। पुलिस ने इस वारदात को चुनौती के रूप में लिया और महज 72 घंटा के भीतर पूरे मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस की जांच में जो खुलासा हुआ है वह हैरान करने वाला है।


पटना पुलिस की टीम ने इस मामले में आरोपी अमित कुमार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान अमित ने पुलिस के सामने को बात बताई उसे सुनकर पुलिस वाले भी दंग रह गए। 35 वर्षीय अमित ने पुलिस को बताया है कि 65 वर्षीय महिला के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुजुर्ग दंपति घर में अकेले रहते थे। इसी दौरान दोनों एक दूसरे के नजदीक आए और प्यार का सिलसिला शुरू हो गया।


दोनो के बीच कई बार शारीरिक संबंध भी स्थापित हुए। इसी बीत वारदात वाले दिन महिला के पति ने अपनी पत्नी और अमित को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। राज खुलने के डर से महिला ने अमित के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। पति की हत्या के बाद महिला जब रसोई में चाकू साफ कर रही थी तभी पकड़े जाने के डर से अमित ने महिला को भी मौत के घाट उतार दिया।


वारदात को अंजाम देने के बाद अमित घर में रखे गहरे और अन्य किमती सामान लेकर वहां से फरार हो गया था। सामानों को आभूषण की दुकान पर गिरवी रखकर उसने एक लाख रुपए दुकानदार से लिए थे। पूछताछ में अमित ने बताया है कि महिला अमित को आर्थिक रूप से मदद करती थी जो उसके बेटों को पसंद नहीं था।