अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
31-May-2022 08:40 AM
PATNA : राजधानी में साइबर अपराधियों का नेटवर्क बढ़ता जा रहा है. आप सावधान हो जाइये. क्योंकि अपराधी अब क्राइम के नए नए तरीके अपना रहे हैं. ऐसा ही साइबर क्राइम का एक मामला कदमकुआं थाने में आया है. दरअसल साइबर बदमाशों ने इस बार मछुआ टोली स्थित कुमार आइसेंटर के नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर शरत कुमार को 1.64 लाख का चूना लगा दिया है. यह निकासी 3 बार में 50 हजार से अधिक शातिरों ने निकाल लिया. जब तक ATM ब्लॉक होता तब तक 1.64 लाख रुपये निकल गये.
मिली जानकरी के अनुसार सोमवार को डॉक्टर शरत दिनकर चौक से मछुआटोली आर्य कुमार रोड स्थित क्लिनिक की ओर जा रहे थे. ईएसआई दौरान उन्हें एक कॉल आया. कॉल करने वाला ने बोला कि वह दीपशिखा गैस एजेंसी से बोल रहा है और कहा कि आपको गैस सिलिंडर लेना है कि नहीं? डॉक्टर ने कहा कि हां लेना है. तो उसने कहा कि इसके लिए उन्हें KYC करना होगा और उसने एक लिंक भेज कर उसमें दस रुपये ट्रान्सफर को कहा.
इसके बाद डॉक्टर ने लिंक को क्लिक किया और उसमें दी गयी एटीएम कार्ड से जुड़े सभी जानकारी को डाल दिया. एसजे बाद तुरंत एक मिनट के बाद उन्हें लगातार तीन मैसेज आये, जो उनके खाता से रकम निकासी के थे. डॉक्टर ने मैसेज देखते ही होश उड़ गये और ठगे जाने का अहसास हुआ और तुरंत बैंक पहुंचे. उन्होंने अपने खाता और एटीएम कार्ड को ब्लॉक कराया, लेकिन तब तक उनके खाते से 1.64 लाख रुपये की निकासी हो चुकी थी. डॉक्टर ने कहा कि बैंक को चाहिए कि अगर 50 हजार से अधिक रकम की निकासी हो रही है तो पहले ग्राहक को सूचित करें. अगर बैंक उन्हें सूचित करता तो उनके रुपये बच जाते.
इस संबंध में डॉक्टर शरत कुमार ने कदमकुआं थाने में अज्ञात साइबर बदमाशों के खिलाफ में प्राथमिकी दर्ज करा दी है. डॉक्टर के एचडीएफसी के खाते से बदमाशों ने निकासी की.