अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
29-Apr-2022 08:53 AM
PATNA : पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह लगातार अलग-अलग विभागों से जुड़े कार्यालयों का निरीक्षण कर रहे हैं। औचक निरीक्षण के दौरान कल तीन स्टाफ बगैर किसी सूचना के ड्यूटी से गायब पाए गए। इस मामले में डीएम ने इन तीनों कर्मियों के वेतन पर तत्काल रोक लगा दी है। जिला निबंधन सह परामर्श केन्द्र के कई कर्मी और पदाधिकारी डीएम के औचक निरीक्षण में गायब मिले। आधार बनाने का सेंटर भी बंद मिला, साथ ही सीसीटीवी का मॉनिटर और बायोमेट्रिक मशीन खराब पाई गई।
डीएम डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने गुरुवार को छज्जूबाग, पटना स्थित जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र (डीआरसीसी) का औचक निरीक्षण किया। गुरुवार की सुबह 10 बजे तीन सिंगल विंडो ऑपरेटर विभूति नारायण सिंह, घनश्याम गिरि और श्रुति कुमारी ड्यूटी पर नहीं मिले। डीएम ने तीनों कर्मियों का एक दिन का वेतन रोकते हुए जिला योजना पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगने का आदेश दिया। डीएम ने इस दौरान कर्मियों की हाजिरी दर्ज करने के लिए लगी बायोमेट्रिक मशीन खराब पायी। डीएम ने प्रबंधक डीआरसीसी से स्पष्टीकरण करते हुए तीन दिन के अंदर बायोमेटिक अटेंडेंस शुरू करने को कहा है।
डीएम ने आधार पंजीकरण और परिमार्जन केन्द्र को बंद पाया। यहां कुछ छात्र-छात्राएं आधार में करेक्शन के लिए मौजूद थे। प्रबंधक ने बताया कि आधार कार्य के लिए पूर्व में कार्यरत एजेंसी का कार्यकाल मार्च में समाप्त हो गया है। ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से नई एजेंसी का चयन कर लिया गया है लेकिन अभी तक नई एजेंसी ने केन्द्र संचालन शुरू नहीं किया गया है। डीएम ने डीडीसी को एक हफ्ते के अंदर केन्द्र शुरू कराने का निर्देश दिया।