TRE 4 Vacancy : TRE -4 में सिर्फ इस सब्जेक्ट के स्टूडेंट ही भर सकेंगे फॉर्म; इन लोगों को लग सकता है बड़ा झटका; पढ़िए शिक्षा विभाग का नया अपडेट Bihar Dairy Industry : बिहार के हर पंचायत में खुलेगा सुधा दुग्ध बिक्री केंद्र, CM नीतीश कुमार आदेश; यह सुविधा भी होगी शुरू DCLR office bribe demand : DCLR ऑफिस में ‘केस नंबर’ के नाम पर रिश्वत की डिमांड, VIDEO वायरल होते ही DM का बड़ा एक्शन Vigilance Bureau Raid : असिस्टेंट डायरेक्टर परमजय सिंह के घर से 15 लाख कैश बरामद, जांच में खुल सकते हैं बड़े राज; नियोजन भवन की पार्किंग में रिश्वत लेते हुए हैं अरेस्ट Bihar corruption : बिहार में खुलेंगे 3 नए निगरानी थाने, भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा; जीरो टॉलरेंस नीति पर सरकार सख्त Pappu Yadav Arrest : जानिए कौन हैं IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह, आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को किया अरेस्ट Bihar Vidhan Sabha event : 105 साल की हुई बिहार विधानसभा, लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होंगे राजनीति के दिग्गज; इस सुविधा का होगा उद्घाटन Pappu Yadav arrest : 1995 के पुराने मामले में आधी रात को पप्पू यादव की गिरफ्तारी, समर्थकों में आक्रोश; 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा Bihar weather : बिहार में मौसम अपडेट: सुबह-शाम कुहासा और ठंड, दिन में धूप से राहत, 12 फरवरी से तापमान बढ़ेगा मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना
28-Sep-2024 10:30 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में आपराधिक घटनाओं में कोई कमी देखने को नहीं मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसको लेकर विपक्षी दल के नेता भी लगातार सवाल उठा रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना के सटे इलाके पटना साहिब से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक महिला का शव गंगा मंदिर घाट पर मिला है। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, पटना सिटी के गंगा मंदिर घाट पर महिला की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मालसलामी थाना क्षेत्र के गंगा मंदिर घाट के पास एक महिला की लाश मिली है। वहीं इसकी सूचना मिलते ही मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। आनन-फानन में लोगों ने स्थानीय थाना को इसकी सूचना दी। सुचना मिलते ही 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई।
वहीं, महिला की लाश देखने से पता चलता है कि उसकी उम्र 40 से 45 वर्ष के बीच की है। मृतका कान में सोने का ज्वेलरी, गले में लाल मोटा धागा पहनी हुई है। शरीर पर साया और लाल रंग का ब्लाउज पहनी हुई है। हालांकि महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। अशंका जताई जा रही है कि महिला की मौत गंगा में स्नान करने के दौरान हो गई है।
गौरतलब हो कि, इससे पहले जितिया पर्व के समय कई महिलाएं और बच्चे गंगा में स्नान करने पहुंच रहे थे। इस दौरान पूरे बिहार में करीब 45 लोगों की मौत डूबने से हो गई थी। इसके बाद अब आज पटना सिटी में भी एक महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। स्थानीय थाना मौके पर पहुंचकर महिला की लाश को निलवाने की कोशिश में लगी हुई है। फिलहाल पुलिस महिला की पता लगाने और उसकी मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।