ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / PATNA CRIME NEWS: पटना सिटी में युवक की गोली मारकर हत्या, CCTV फुटेज...

PATNA CRIME NEWS: पटना सिटी में युवक की गोली मारकर हत्या, CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

10-Oct-2024 06:30 PM

By BADAL ROHAN

PATNA: नवरात्र के अष्टमी के मौके पर लोगों की सुरक्षा के लिए राजधानी पटना के चप्पे-चप्पे पर जहां पुलिस और एनसीसी कैडेट की मुस्तैदी है। इसके बावजूद बेखौफ अपराधियों ने पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के सिलमी मुरारपुर इलाके में आज दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बीच सड़क पर गोली चलने के बाद इलाके में भगदड़ मच गई।  


घटना की वारदात वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। हत्या की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने युवक की लाश को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा और मामले की छानबीन शुरू की। मृतक की पहचान 19 वर्षीय कृष्ण कुमार के रूप में की गयी है। इस घटना ने दुर्गा पूजा में पुलिस की मुस्तैदी की पोल खोल कर रख दी है। 


पुलिस ने बताया की तीन दोस्त शिवा वस्त्रालय में कपड़ा खरीदने गये थे और किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। तभी एक दोस्त ने अपने दूसरे साथी की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गये। हालांकि घटना की तस्वीर CCTV में कैद हो गयी है। पुलिस फुटेज को खंगालने में जुटी है। पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह दावा कर रही है कि जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।



news imagenews imagenews image

news image