चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
05-Apr-2021 07:26 AM
PATNA : पटना में कोरोना के नए मरीजों के मिलने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। रविवार को जिले में कुल 372 नए केस सामने आए हैं जबकि 4 लोगों की मौत इलाज के दौरान हो गई है। पटना के पीएमसीएच में एक मरीज की मौत हुई है जबकि पटना एम्स में 3 कोरोना मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। पटना एम्स में जिन मरीजों की मौत हुई है उनमें दानापुर के शाहपुर के रहने वाले सुरेंद्र प्रसाद, दीघा के रहने वाली निवेदिता वर्मा और पश्चिम चंपारण के रहने वाले त्रिलोक चंद्र शामिल हैं। वहीं पीएमसीएच में भागलपुर के उमाशंकर गुप्ता की मौत हो गई।
पटना में में रविवार को जो नए मामले सामने आए उनमें पीएमसीएच के 3 डॉक्टर शामिल हैं। पीएमसीएच में रविवार को एक महिला और दो पुरुष डॉक्टर समेत कुल 52 में संक्रमित मिले हैं। PMCH के प्राचार्य डॉ बी पी चौधरी के मुताबिक रविवार को 2006 लोगों की जांच रिपोर्ट आई जिनमें 52 नए मरीज मिले हैं। राजेंद्र नगर स्थित एक होटल से तीन लड़कियां संक्रमित मिली हैं। तीनों केरल की रहने वाली हैं। अशोक राजपथ के कुल्हड़िया कंपलेक्स से पांच संक्रमित मिले हैं। पांच में से चार एक ही परिवार के हैं जबकि पांचवां व्यक्ति एक कारोबारी है। कंकड़बाग के पोस्टल पार्क, लोहिया नगर और पीसी कॉलोनी से नए मामले सामने आए हैं। रविवार को कंकड़बाग से 25 नए केस मिले जबकि दानापुर के शाहपुर, खगौल, जलालपुर, रूपसपुर, गोला रोड के अलावे शास्त्रीनगर के एजी कॉलोनी, महेंद्रु, पीरबहोर और जक्कनपुर में भी नए संक्रमित मिले हैं।
रविवार को नए केस आने के बाद पटना में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 55162 हो गई है जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या अब 1549 है। पटना में 9 नवंबर के बाद सबसे ज्यादा केस रविवार को मिले हैं, उस दिन 432 संक्रमित मिले थे। पटना एम्स में रविवार को 7 नए मरीजों को एडमिट किया गया जबकि 8 मरीज डिस्चार्ज हुए। यहां कुल मरीजों की संख्या 91 हो गई है।