बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट
20-Sep-2023 08:42 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सचिवालय में औचक निरीक्षण किया। इस बात की सूचना मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। औचक निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी गायब मिले। सीएम ने पुराना सचिवालय के कैबिनेट सचिवालय, वित्त विभाग, सामान्य प्रशासन समेत कई विभागों में घूम -घूम कर कर्मचारी और अधिकारियों की उपस्थिति का जायजा लिया। वही दूसरी ओर पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने भी कलेक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण किया। कलेक्ट्रेट में इस दौरान 81 कर्मचारी ऑफिस से गायब मिले।
डीएम ने एक्शन लेते हुए गायब कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटते हुए शो कॉज जारी किया। पटना डीएम बुधवार की सुबह समाहरणालय पहुंचे थे। इस दौरान 10 बजकर 40 मिनट तक कुल 81 कर्मचारी दफ्तर नहीं आए थे। अधिकांश शाखा में कर्मचारी गायब मिले। बता दें कि पटना समाहरणालय में कुल 301 कर्मचारी कार्यरत हैं जिसमें 81 कर्मचारी ऑफिस से गायब मिले। ये लोग 10.40 तक ऑफिस नहीं पहुंचे थे।
जिसके बाद पटना डीएम ने गायब कर्मचारियों पर कार्रवाई की है। 81 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटा गया है वही इन कर्मियों से कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। इन कर्मचारियों की तरफ से यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि अक्सर यह शिकायत मिल रही थी कि कलेक्ट्रेट के कर्मचारी लेट से कार्यालय आते हैं। जिसके कारण कामकाज में परेशानी होती है। इससे आमलोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों को घंटो इंतजार करना पड़ता है।
इसी शिकायत को लेकर कुछ लोग बुधवार की सुबह में डीएम ऑफिस पहुंच गये और इस बात की जानकारी दी। लोगों की शिकायत पर खुद डीएम निरीक्षण पर निकल गये। वे विभिन्न शाखाओं में गये और औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों की लिस्ट तैयार करायी गयी। औचक निरीक्षण के दौरान पटना डीएम ने 81 कर्मचारियों पर कार्रवाई की।