ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू

पटना सिविल कोर्ट के कर्मचारी से दिनदहाड़े एक लाख की लूट, बैंक से पैसे निकाल घर लौट रहे बुजुर्ग को 4 अपराधियों ने बनाया निशाना

23-Jun-2022 09:16 PM

PATNA: पटना के बेखौफ अपराधियों ने गुरुवार को एक बुजुर्ग को अपना निशाना बनाया। पटना सिविल कोर्ट के कर्मचारी नरेश यादव से चाकू की नोक पर अपराधियों ने पहले मारपीट की फिर पास रखे एक लाख रुपये लूटकर फरार हो गये। घटना पीरबहोर थाना क्षेत्र के जेसी रोड स्थित एसबीआइ बैंक के पास की है। जहां नरेश यादव से दिनदहाड़े अपराधियों ने एक लाख रुपये लूट लिया। 


घटना गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे की हैं जब नरेश यादव बैंक से पैसा निकालकर ऑटो पकड़ने सड़क की तरफ जा रहे थे। पीड़ित नरेश यादव ने लूट की जानकारी अपने बड़े बेटे को दी। उनका बड़ा बेटा हाईकोर्ट में कार्यरत हैं। आनन फानन में बेटे के साथ वे पीरबहोर थाना पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज करायी।


घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सबीउल हक दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की पड़ताल की, आसपास के सीसीटीवी को खंगाला. पीड़ित नरेश यादव ने बताया कि अपराधियों ने उन्हे चाकू की नोक पर उनके साथ मारपीट की और उनका पैसा लूट कर फरार हो गए.पीड़ित मूल रूप से जहानाबाद के काको प्रखंड के रहने वाले हैं और वर्तमान में पटना के सिपारा स्थित एतवारपुर गांव में रहते हैं।


नरेश यादव सिविल कोर्ट के नजारत में कार्यरत हैं. वह मॉर्निंग कोर्ट खत्म करने के बाद बैंक से पैसा निकालने चले गये थे. बड़े बेटे अरविंद कुमार हाईकोर्ट में कार्यरत हैं और पूर्व में जहानाबाद के घोसी से निर्दलीय विधायक प्रत्याशी भी रह चुके हैं।


पीड़ित के अनुसार जब वह बैंक में पैसा निकालने के लिए गये तो उस वक्त वही चारों अपराधी अंदर मौजूद थे। पैसा गिनते समय चारों बहुत गौर से देख रहे थे। लेकिन मुझे क्या पता था कि ये सभी अपराधी हैं। बेटा का फोन आने के बाद जब वे जब बैंक से निकल कर बाहर आए तो चारों बदमाशों भी बैंक से बाहर आ गए और बैंक से निकलते हैं सुनसान जगह देखकर चाकू के बल पर सारा पैसा लूट लिया और मौके से फरार हो गये। 



news image