चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
29-Mar-2021 11:46 AM
By BADAL ROHAN
PATNA CITY:- बिहार में रंगों का त्योहार होली धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। होली के मौके पर पटना सिटी के तख्त श्री हरिमंदिर पटना साहिब में सिख श्रद्धालुओं द्वारा होला मोहल्ला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां सिख श्रद्धालुओं ने पंच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला। जो पटना सिटी के विभिन्न इलाकों से होता हुआ वापस तख्त श्री हरिमंदिर पहुंचा।

गौरतलब है कि दश्मेश पिता गुरु गोविंद सिंह महाराज ने होली के दिन होला मोहल्ला निकाला था तब से लेकर आज तक सिख श्रद्धालु इस परंपरा को निभाते आ रहे हैं। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतिक रंगों का त्योहार होली आपसी भाईचारे के साथ लोग मनाते आ रहे हैं।

बैंड बाजों के साथ निकाले गये नगर कीर्तन में भारी संख्या में सिख श्रद्धालु शामिल हुए। तख्त श्री हरिमंदिर से निकला नगर कीर्तन पटना सिटी के कई इलाकों से होकर गुजरा। इस मौके पर महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग सभी शामिल हुए। पंच प्यारों के अगुवाई में निकाला गया नगर कीर्तन वापस तख्त हरिमंदर पहुंचा जहां पुष्प वर्षा से सभी का स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने तख्त श्री हरिमंदिर में मत्था टेका और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं भी दी।



