ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में फैमिली प्लानिंग ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, गुस्साए परिजनों ने NH किया जाम Earthquake : भूकंप के झटके से दहला भारत का यह शहर, तेज झटकों के बाद घरों-दफ्तरों से बाहर निकले लोग पटना हाईकोर्ट का ऐतिहासिक क्षण: पहली बार 46 न्यायाधीशों के साथ काम करेगा, 9 नए जजों की नियुक्ति जल्द पटना हाईकोर्ट का ऐतिहासिक क्षण: पहली बार 46 न्यायाधीशों के साथ काम करेगा, 9 नए जजों की नियुक्ति जल्द Government holiday : होली से पहले वेतन और बोनस का तोहफा, कर्मचारियों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान;2, 3 और 4 मार्च को रहेगी छुट्टी BIHAR NEWS : ड्यूटी पर तैनात NSG कमांडो का निधन, गांव में शोक की लहर Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह Bihar Assembly : बिहार के इन इलाकों में बढ़ी मुस्लिम और ईसाईयों की संख्या; बिहार विधानसभा में गरमाई बहस, जानिए सरकार ने क्या दिया जवाब चिकन के शौकीन हो जाएं सावधान! होली से पहले पटना में बर्ड फ्लू का खतरा, 6 हजार से अधिक मुर्गियां दफन; Zoo समेत कई इलाकों में अलर्ट

बेउर जेल के नजदीक घर बनाने वालों पर नई आफत, आसपास बने 40 मकानों को तोड़ा जाएगा

बेउर जेल के नजदीक घर बनाने वालों पर नई आफत, आसपास बने 40 मकानों को तोड़ा जाएगा

22-Jun-2021 07:26 AM

PATNA : पटना के बेउर जेल के आसपास मकान बनाने वालों पर अब नई आफत आ पड़ी है। बेऊर जेल के आसपास से जिन लोगों ने जेल से ऊंची इमारत बनाई उनका मकान तोड़ा जाएगा। बेउर जेल की सुरक्षा को लेकर अब एक्शन लेने की तैयारी है बेउर जेल प्रशासन की तरफ से नगर आयुक्त को प्रस्ताव भेजा गया है जिसमें यह कहा गया है कि जेल के आसपास बने 40 मकानों को तोड़ा जाए। 


दरअसल हाल के वर्षों में बेउर जेल के आसपास कई बहुमंजिला इमारतों का निर्माण हुआ है। जेल के बाउंड्री से सटे ऊंची इमारत के निर्माण पर पाबंदी है, इसके बावजूद निर्माण का कार्य हुआ है। इस वजह से अब जेल की सुरक्षा पर खतरा मंडराने लगा है। असामाजिक तत्वों की तरफ से जेल के अंदर बंदियों को आपत्तिजनक चीजें इन मकानों के जरिए पहुंचाई जा सकती हैं। हाल के दिनों में जेल में मोबाइल और चार्जर समेत अन्य प्रतिबंधित चीजें मिली हैं। माना जा रहा है कि इन इमारतों से ही जेल के अंदर ऐसी चीजें फेंकी जा रही है। इसको लेकर जेल प्रशासन अब अलर्ट हो गया है। 



इसको लेकर जेल प्रशासन की तरफ से बेऊर थाने में अबतक 56 एफआईआर भी दर्ज कराई गई जा चुकी है लेकिन एक भी मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जेल प्रशासन का मानना है कि जेल से सटे बहुमंजिला मकानों की छतों पर चढ़कर असामाजिक तत्वों द्वारा जेल में गांजा मोबाइल फेंका जाता रहा है। इसको देखते हुए जेल प्रशासन की ओर से 40 मकानों की सूची तैयार की गई। बाद में इन मकानों को तोड़ने के लिए शासन प्रशासन के साथ ही नगर आयुक्त को प्रस्ताव भेज दिया गया। प्रस्ताव भेजने की पुष्टि जेल प्रशासन की ओर से की गई है। ऐसे में अब जल्द ही बेउर के आसपास बुलडोजर चल सकता है।