ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Police News: पटना पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान, चोरी और छिनतई हुए 100 मोबाइल बरामद; लोगों के चेहरों पर लौटी खुशी Patna Police News: पटना पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान, चोरी और छिनतई हुए 100 मोबाइल बरामद; लोगों के चेहरों पर लौटी खुशी CBSE 10th exam 2026: क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने छोड़ी CBSE 10वीं की परीक्षा, क्या बोले स्कूल के प्रिंसिपल? CBSE 10th exam 2026: क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने छोड़ी CBSE 10वीं की परीक्षा, क्या बोले स्कूल के प्रिंसिपल? काम की खब़र: आपको भी बदलवाना है अपने आधार में DOB, तो जरुर देखे यह खब़र; बदल गए नियम Char Dham Yatra : चारधाम यात्रा 2026: ऑनलाइन पंजीकरण इस सप्ताह शुरू, न्यूनतम शुल्क से फर्जी रजिस्ट्रेशन पर लगाम Bihar Road Accident: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, हादसे में एक की मौत; बाइक पर सवार थे चार लड़के Bihar Road Accident: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, हादसे में एक की मौत; बाइक पर सवार थे चार लड़के INDIA AI IMPACT SUMMIT 2026 में गूंजा देसी दम: ‘Sarvam Edge’ करेगा बिना इंटरनेट के AI काम, गूगल Gemini और ChatGPT को टक्कर देने का बड़ा दावा Bihar News: बिहार में 1 बिलियन डॉलर निवेश की मंजूरी, एडीबी के साथ राज्य को मिलेगी वैश्विक पहचान

पटना: बाज़ार में मनमाने कीमत पर सामान बेचने वाले दुकानदारों की अब खैर नहीं, सख्ती को बनी टीम

पटना: बाज़ार में मनमाने कीमत पर सामान बेचने वाले दुकानदारों की अब खैर नहीं, सख्ती को बनी टीम

01-Aug-2022 07:51 AM

PATNA : देश में जब से खाद्य पदार्थों और सौदर्य प्रसाधन के सामानों पर GST लागू किया गया है, तब से ही लोगों की कई शिकायतें सामने आ रही है। कुछ लोगों का ये भी कहना है कि GST के नाम पर दुकानदार उन्हें मनमाने कीमत पर सामान बेच रहे हैं। लेकिन अब ऐसे दुकानदारों पर शिकंजा कसने की पूरी तैयारी कर ली गई है। इसके लिए डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने एडीएम के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया है। 



अब लोगों से GST के नाम पर लूट संभव नहीं है। दरअसल, इन शिकायतों को सुनने के बाद राजधानी पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह हरकत में आ गए हैं और दुकानदारों पर कार्रवाई के लिए डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने एडीएम के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया है। छापेमारी टीम का काम होगा कि वे बाजार में दुकानों की औचक जांच करें। साथ ही हर रोज़ खाद्य सामग्रियों के दाम का मूल्यांकन भी किया जाएगा। 



आपको बता दें, पिछले 15 दिनों में चावल, दाल, सरसों तेल, सौदर्य प्रसाधन आदि की कीमत में तीन बार उछाल आया है। अलग-अलग मंडियों ही नहीं, गलियों की दुकानों में भी एक ही समान के अलग-अलग दाम लिए जा रहे हैं। डीएम ने एक कमेटी का गठन किया है, जो इस पर रोक लगाएगी। कमेटी दलदली, मीठापुर, मारूफगंज, बोरिंग रोड, चितकोहरा जैसे बाजार में छापेमारी कर सामानों की कीमत का मूल्यांकन करेगा। अब मनमाने कीमत पर सामान बेचने वाले दुकानों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।