Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
04-Jan-2022 08:27 AM
PATNA : एक बड़ी खबर आ रही है. बिहार की राजधानी पटना में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने पुलिस जिप्सी को रौंद दिया. इस घटना में तीन पुलिसकर्मियों की दर्दनाक मौत हो गयी है. घटना पटना के बेउर मोड़ के पास गर्दनीबाग की है.
मिली जानकारी के अनुसार अनियंत्रित ट्रक तेजी से आकर उलट गया जिसमें ये घटना हुई. सुबह 4 :30 की घटना है. थाना की जिप्सी में 3 पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई. 2 घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है. घटना के बाद से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है.
बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम जिप्सी पर रात्रि पेट्रोलिंग के लिए निकली थी. जिप्सी में कुल पांच पुलिसकर्मी सवार थे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाइवा ने पीछे से पेट्रोलिंग जिप्सी को टक्कर मारी और रौंद दिया. दुर्घटना के बाद हाइवा भी वहीं पलट गया. हाइवा की चपेट में आने से जिप्सी में सवार कुल पांच पुलिसकर्मियों में से तीन की मौत हो गई जबकि दो पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए.
मृतक
1 राजेश ड्राइवर
2 प्रभु साह सिपाही
3 पोखराज सिपाही
घायल
1 सियाशरण पासवान ए एस आई
2 श्री कांत सिंह सिपाही

दुर्घटना के दौरान हाइवा से रगड़ खाकर जिप्सी में आग भी लग गई थी. मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने पानी की बौछार कर आग बुझाई. स्थानीय लोगों की सूचना पर आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने अपने साथियों को जिप्सी के नीचे से बाहर निकाला. इसके बाद घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिसकर्मियों के साथ दुर्घटना की सूचना पर सचिवालय पुलिस के एएसपी भी मौके पर पहुंचे. वे दुर्घटना की स्थितियों की पूरी जांच कर रहे हैं.