Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग Bihar weather : बिहार में बदल रहा मौसम, धूप तेज होने से बढ़ेगा तापमान; मौसम विभाग का अलर्ट Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा
11-Sep-2021 07:38 AM
PATNA : कोरोना महामारी के बाद जिन शहरों के लिए पटना से डायरेक्ट फ्लाइट बंद कर दी गई थी अब वहां के लिए दोबारा से विमान सेवाओं की शुरुआत होगी। पटना एयरपोर्ट से 50 जोड़ी यानी 100 विमानों के ऑपरेशन का शिड्यूल जारी कर दिया है। यह विंटर शिड्यूल तक प्रभावी रहेगा। कोरोना के बाद पहली बार पटना से 100 विमानों का शिड्यूल जारी किया गया है। नए शिड्यूल में चार जोड़ी विमानों की तादाद अधिक हो गई है। इनमें एक-एक फ्लाइट पटना से गुवाहाटी, हैदराबाद और अहमदाबाद के लिए बढ़ी है जबकि एक फ्लाइट सूरत पटना- मुंबई सेक्टर की है।
पटना से अब पहली फ्लाइट स्पाइजेट की है जो अमृतसर पटना आने के बाद सुबह 7:50 बजे गुवाहाटी के लिए रवाना होगी। दिल्ली के लिए पहली फ्लाइट गो एयर की सुबह 8:30 बजे हैं। पहले यही पटना से पहली फ्लाइट थी। नए शिड्यूल में भी दिल्ली के लिए पहले की तरह 16 फ्लाइट है। पहली फ्लाइट गो एयर की सुबह 8:30 में जबकि दिल्ली के लिए आखिरी फ्लाइट स्पाइसजेट की रात 9:20 बजे है। रांची के लिए पहले की तरह एक फ्लाइट आने और जाने के लिए है जबकि जयपुर, चंडीगढ़ और वाराणसी के लिए एक भी सीधी फ्लाइट पटना से नहीं है।
उम्मीद जताई जा रही है कि नया शेड्यूल जारी होने के बाद पटना आने जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। अब तक जिन शहरों के लिए पटना से डायरेक्ट फ्लाइट का परिचालन नहीं हो रहा था वहां से आने और जाने वाले यात्रियों को डाइवर्ट रूट का इस्तेमाल करना पड़ता था। अभी भी कई शहरों के लिए यात्रियों को इसी तरह डायवर्टेड रूट के जरिए ही यात्रा करनी पड़ेगी।