ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR EDUCATION NEWS : बिहार में स्कूलों में जल्द इस पोस्ट पर आने वाली है बहाली, मंत्री ने दिया अपडेट; जानिए क्या होगी आहर्ता BIHAR NEWS : बिहार विधानसभा में अशोक चौधरी और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, रामविलास पासवान को लेकर सदन में हंगामा Fake Currency Case : 'लादेन' हुआ अरेस्ट, जाली नोट गिरोह का खुलासा; खुफिया एजेंसियां कर रहीं पूछताछ Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र का 11वां दिन शुरू, कई विभागों पर सवाल-जवाब और 2026-27 बजट पर चर्चा Katihar police clash : वर्दी वाले से गुंडई ! शराब कारोबारी को छुड़ाने के लिए पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ महिला ने जमकर काटा बवाल, ग्रामीणों ने लगाया यह आरोप Nawada rape case : बिहार में यह कैसा सुशासन ? महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, खेत से मिला शव; ग्रामीणों का सड़क जाम school bus accident Bihar : स्कूली बस-ट्रक टक्कर में दो शिक्षकों की मौत, 10 से अधिक बच्चे घायल Bihar Dam Tourism : बिहार में 8 बांध बनेंगे पर्यटन स्थल, नीतीश सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है पूरा प्लान Patna High Court : शराबबंदी कानून को लेकर पटना HC का बड़ा आदेश, अब इन लोगों की संपत्ति नहीं जब्त; पढ़िए क्या है निर्देश Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज 11वां दिन, आरक्षण और रामविलास पासवान मुद्दे पर आज भी हो सकता है घमासान

पटना एयरपोर्ट पर फिर टला बड़ा हादसा, टेकऑफ से ठीक पहले विमान में आई खराबी

पटना एयरपोर्ट पर फिर टला बड़ा हादसा, टेकऑफ से ठीक पहले विमान में आई खराबी

25-Jun-2022 04:05 PM

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला है। पटना से गुवाहाटी जा रही विमान में टेक ऑफ से ठीक पहले तकनीकी खराबी आने के बाद विमान के यात्रियों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद आनन-फानन में विमान को रनवे पर ही रोक दिया गया। स्पाइस जेट के विमान SG 3724 में आई तकनीकी खराबी आने के बाद फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है।


दरअसल, शनिवार की दोपहर पटना से गुवाहाटी जाने वाली स्पाइस जेट की विमान एयरपोर्ट पर टेकऑफ के लिए तैयार खड़ी थी। विमान टेकऑफ के लिए जैसे ही आगे बढ़ा उसमें अचानक तकनीकी खराबी आ गई। जिसके बाद स्पाइस जेट के विमान SG 3724 को तुरंत रोक दिया गया। इस घटना के बाद एयरपोर्ट प्रशासन में हड़कंप मच गया। खराबी आने के बाद फ्लाइट को रद्द कर दिया गया।


बता दें कि बीते 19 जून को भी पटना एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। स्पाइस जेट के विमान ने जैसे ही उड़ान भरी थी उसके इंजन में आग लग गई थी। जिसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी। पटना से दिल्ली जाने वाली स्पाइस जेट की विमान SG-725 जैसे ही टेक ऑफ कर ऊपर गई, उसके इंजन में आग लग गई थी। जिसके बाद उसे आनन-फानन में लैंड किया गया था। इस घटना में भी यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई थी।


मिली जानकारी के अनुसार स्पाइस जेट की विमान संख्या SG-3724 से बिहार के मंत्री अशोक चौधरी, पूर्व विधायक बंटी चौधरी और कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौर गुवाहाटी जा रहे थे। सभी माता का दर्शन करने कामख्या जा रहे थे। लेकिन टेकऑफ के लिए जैसे ही विमान आगे बढ़ा उसमें तकनीकी खराबी आ गयी। जिसके बाद फ्लाइट को रद्द कर दिया गया