ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / पटना एयरपोर्ट पर कोरोना विस्फोट, महाराष्ट्र से आये 5 यात्री निकले पॉजिटिव

पटना एयरपोर्ट पर कोरोना विस्फोट, महाराष्ट्र से आये 5 यात्री निकले पॉजिटिव

11-Apr-2021 02:50 PM

PATNA : देश भर में कोरोना की दूसरी लहर की वजह से एक बार फिर बाहर रहकर काम करने वाले लोगों का अपने घर लौटने का सिलसिला जारी है. ट्रेन और विमान से पहुंचने वाले यात्रियों की स्टेशन और एयरपोर्ट पर कोरोना जांच की जा रही है. इसी क्रम में आज पटना एयरपोर्ट पर भी महाराष्ट्र और पंजाब से विमानों के जरिये यात्री पटना एयरपोर्ट पहुंचे. जिनमें महाराष्ट्र से पटना आए 5 यात्री कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इसके बाद सख्ती और बढ़ा दी गई है.


पटना एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य विभाग की टीम और एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से एहतियात के तमाम उपाय किये गए हैं. लोगों को मास्क जरूर पहनने की हिदायद दी जा रही है. बिना मास्क के एयरपोर्ट पहुंचने वाले लोगों से जुर्माना भी वसूला जा रहा है. 


पटना एयरपोर्ट पर प्रशासन द्वारा भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है. लेकिन एयरपोर्ट के बाहर लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं. कोरोना के खिलाफ जंग में सतर्कता बहुत जरूरी है.