बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
02-Sep-2023 10:30 AM
By First Bihar
PATNA : पटना एम्स में पीजी की पढ़ाई कर रहे एक डॉक्टर ने खुद से खुद की जान ले ली है। यह मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इनका नाम डॉक्टर निलेश बताया गया है। नीलेश ने यह कदम क्यों उठाया है फिलहाल इसके बारे में कोई भी जानकारी निकल कर सामने नहीं आयी है। इस घटना की सुचना मिलने के बाद एम्स अस्पताल के हॉस्टल में पुलिस पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची।
मिली जानकारी के अनुसार,नीलेश शुक्रवार की रात ड्यूटी करने के बाद अपने हॉस्टल के कमरे में गए और उसे अंदर से बंद कर लिया। उसके बाद इन्होंने खुद से खुद की जान ले ली। जब सुबह से शाम तक निलेश के दोस्तों का उससे संपर्क नहीं हो पाया। जब प्रोफेसर से भी उसका संपर्क नहीं हुआ तो एसएमएस और व्हाट्सएप के माध्यम के जरिए कांटेक्ट करने की कोशिश की गयी है। लेकिन, इसका भी जब जवाब नहीं मिला तो उसके क्लासमेट ने कमरे में झांका। जहां निलेश बेसुध कमरे में पड़े हुए थे। जब दरवाजा तोड़कर सभी लोग अंदर घुसे तो उसकी मौत हो चुकी थी।
वहीं, इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसको लेकर फुलवारी शरीफ थानाध्यक्ष सफीर आलम ने बताया कि पटना एम्स में पीजी के एक छात्र की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कमरे को सील कर दिया गया है और एफएसएल की टीम बुलाई गई है। इस मामले की जांच की जा रही है।
आपको बताते चलें कि, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि मृतक निलेश पटना एम्स में बैच 2016 से 2021 तक एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर वहीं प्रैक्टिस कर रहे थे। नवंबर 2022 में उन्होंने पटना एम्स में ही पीजी में एडमिशन लिया था। डॉक्टर निलेश पढ़ाई के साथ ही अस्पताल में प्रैक्टिस भी करते थे।