अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
17-Aug-2020 07:03 AM
PATNA : कोरोना से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आ रही है. पटना एम्स में कोरोना वैक्सीन का ट्रायल शुरू हुए एक महीना पूरा हो गया है और पहले चरण में जिन लोगों पर वैक्सीन ट्रायल हुआ है वह पूरी तरह स्वस्थ है. यानी कि यह साफ है कि उन पर अभी तक वैक्सीन का कोई साइड इफेक्ट नहीं हुआ है.
इससे यह प्रूफ होता है कि यह वैक्सीन सुरक्षित है लेकिन यह कोरोना से लड़ने में कितनी असरदार है इसका विश्लेषण होने के बाद ही पता चलेगा. पहले वैक्सीन ट्रायल किए गए लोगों की एंटीबॉडी जांच के लिए आईसीएमआर भेजा गया है.
बता दें कि देश भर में सबसे पहले कोरोना वैक्सीन का ट्रायल पटना एम्स में 15 जुलाई को शुरू हुआ था. जिन लोगों पर वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है उसका पहला चरण अगस्त महीने के अंत में पूरा होगा. देश भर में 375 लोगों पर वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है. जिसमें पटना एम्स में 46 लोग शामिल है. वैक्सीन की पहली डोज देने के 14 दिन बाद दूसरी डोज 44 लोगों को दी गई है. पहला चरण अगस्त महीने के अंत में पूरा होगा. इसके बाद सभी 375 लोगों पर किए गए वैक्सीन परीक्षण का विश्लेषण किया जाएगा. पटना पटना एम्स के अधीक्षक डॉ सीएम सिंह ने बताया कि वैक्सीन ट्रायल के पहले चरण के विश्लेषण रिपोर्ट का इंतजार है .अभी तक वैक्सीन सुरक्षित पाई गई है. कोई साइड इफेक्ट नहीं दिखा गया है और अब यह कितनी असरदार है इसकी रिपोर्ट आना बाकी है.