ब्रेकिंग न्यूज़

GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी

Home / news / पटना आ रही पंजाब मेल में आग की अफवाह से अफरा तफरी, चलती...

पटना आ रही पंजाब मेल में आग की अफवाह से अफरा तफरी, चलती ट्रेन से कूदने लगे यात्री; 12 घायल

12-Aug-2024 07:30 AM

By First Bihar

PATNA : अमृतसर से पटना के रास्ते हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल में  आग लगने की अफवाह से अफरा तफरी मच गई। लोग चलती ट्रेन से कूदने लगे। यहां बिलपुर और मीरानपुर कटरा के बीच जनरल कोच में किसी ने आग लगने की अफवाह फैला दी थी। इसके बाद अफवाह से अफरा तफरी मच गई। इस घटना में 12 यात्री घायल हो गए, जिनमें से छह को गंभीर चोटें लगी हैं। 


वहीं, घटना के कारण पंजाब मेल एक्सप्रेस पौने घंटे तक मौके पर खड़ी रही। पूरी ट्रेन की तलाशी की गई उसके बाद आगे बढाया गया। जब गाड़ी खुली तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली। यह ट्रेन बरेली जंक्शन से शाहजहांपुर की ओर रवाना हुई। बिलपुर और मीरानपुर कटरा स्टेशन के बीच करीब 8.30 बजे जनरल कोच में लगा अग्निशमन यंत्र अचानक से जमीन पर गिर गया जिससे सिलेंडर से गैस निकलने लगी। पूरे कोच में सफेद धुआं छा गया। इसी बीच किसी यात्री ने कोच में आग लगने की अफवाह फैला दी, जिससे 12 से अधिक यात्री चलती ट्रेन से कूद गए।


इधर ट्रेन में पूरी तरह से खलबली मची रही। यात्री डर गए और शोर मचाने लगे। इस बीच एक यात्री ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका। करीब 200 मीटर दूर आगे जाकर ट्रेन रुक गई। ट्रेन में सवार सुरक्षा बल के कर्मी उस डिब्बे में पहुंचे। उसके बाद ड्राइवर और गार्ड को चेन पुलिंग का कारण बताते हुए हालात से अवगत कराया। 


उसके बाद मौके पर पहुंचे कर्मियों ने अग्निशम सिलेंडर को ठीक किया। इस बीच ट्रेन से कूदने के दौरान कई यात्री घायल हो गए। रेलकर्मियो घायल यात्रियों को शाहजहांपुर में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि सिलेंडर के लीक होने और ट्रेन में सुरक्षा व्यवस्था की जांच की जा रही है। कहा जा रहा है कि अगर इसमें कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ रेलवे कार्रवाई करेगा।