Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला
14-Jan-2022 07:29 AM
PATNA : बिहार में शराबबंदी को लेकर सरकार काफी सख्त है. शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए हर स्तर पर कोशिश की जा रही है. लेकिन शक्ति और पाबंदी के बावजूद सरकारी कार्यालय में भी लोग शराब पार्टी करने से बाज नहीं आ रहे हैं. वही इसे लेकर CM नीतीश कुमारअपने ऑफिसर और कर्मचारियों को शपथ इस बात के दिलवा चुके हैं कि वह कभी शराब नहीं पिएंगे न पीने देंगे.
लेकिन पटना में एक सरकारी ऑफिस के अंदर और उसके कैंपस में जिस तरीके से शराब की 30 खाली बोतलें मिली है इसके बाद से इलाके खलबली मच गई है. मामला कोतवाली थाना इलाके का है. पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार भी किया है. साथ ही एक FIR भी पुलिस द्वारा दर्ज किया गया है. जहां केस पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया है.
कोतवाली थाना क्षेत्र के दरोगा राय पथ में बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग के सेंट्रल एक्सक्यूटिव इंजीनियर का कार्यालय है. इसी कार्यालय कैंपस में एक शख्स शराब के नशे में धुत मिला, इसके बाद हंगामा करने पर लोगों ने इसकी जानकारी कोतवाली थाने को दी. वही पुलिस जब मौके पर पहुंची तब उसने शराब के नशे में धुत व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया.
जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो जानकारी नीली कि हिरासत में लिया गया शख्स ठेकेदार का स्टाफ है और सरकारी ऑफिस का यही देखभाल भी करता है. फिर जब ऑफिस की छानबीन की गई तो अलग-अलग कमरों से शराब की 4 खाली बोतलें बरामद की गई. फिर टीम ने पूरे ऑफिस बहार अंदर सर्च किया तो झाड़ी के अंदर से 26 शराब की खाली बोतलें बरामद की गई. मुख्यालय से मद्य निषेध विभाग की टीम यहां पहुंची और अपने स्तर पर छानबीन की. कोतवाली थाने के पुलिस पदाधिकारी के बयान पर इस मामले में केस दर्ज किया गया है. पुलिस अधिकारियों की मानें तो इस मामले में आगे भी जांच पड़ताल की जाती रहेगी.