Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
31-Jan-2022 12:31 PM
PATNA : अगर आपकी भी बेटियां पबजी की दीवानी है तो सावधान हो जाइए क्योंकि पब्जी गेम के माया जाल में फंसकर वो यौन शोषण करनेवालों के और ब्लैकमेलिंग की शिकार भी हो सकती हैं. बता दें पबजी के नाम पर पटना की लड़कियों को फांसने और उनका यौन शोषण का मामला सामने आया है.
यह मामला रविवार को पटना के फुलवारीशरीफ थाना पहुंचा. इसके बाद पबजी के नाम पर दोस्ती कर लड़कियों को फांसने और उनका यौन शोषण करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. भोजपुर की एक युवती इसकी शिकायत की थी. युवती ने बताया कि प्यार के जाल में फसाकर उसका यौन शोषण किया. जब लड़की को अपनी गलती का अहसास हुआ तो युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और थाना गई. इसके बाद आरोपी पुलिस की पकड़ में आया. पुलिस के अनुसार भोजपुर के एक गांव की रहने वाली जो अभी फुलवारी शरीफ के रानीपुर में रहती है.
पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. उसके मोबिइल से लड़की के साथ जबरन बनाया गया अश्लील वीडियो मिला है. साथ ही पुलिस को उसके पास से गांजा भी बरामद किया. पीड़ित लड़की ने बताया कि चार साल पहले पब्जी खेलने के दौरान रितिक राज ने उससे दोस्ती हुई. इसके बाद उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाया और वीडियो भी बना लिया. और वीडियो वायरल देने कि धमकी देता. साथ ही उसके मोबाइल में एनीडेस्क सॉफ्टवेयर डाल कर उसके मेल आईडी, इंस्ट्राग्राम, फेसबुक को भी हैक कर लिया. उसके नाम से ही इंस्ट्राग्राम बनाकर उसमें उसका न्यूड वीडियो डालने लगा.
इसके बाद युवक लड़की को लगातार ब्लैकमेल करने लगा. अपने मनचाहे जगह बुलाकर लड़की के साथ शोषण करने लगा. बाद में लड़की तंग आकर फुलवारीशरीफ पुलिस के पास पहुंची. वहीं पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आरोपी यवक को पकड़ा. फुलवारीशरीफ थानाध्यक्ष राफिकुर रहमान ने बताया कि धनौत थाना रूपसपुर निवासी रितिक राज को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार युवक के मोबाइल से सौ से अधिक युवती का जबरन बनाया गया अश्लील वीडियो मिला है साथ ही युवक के पास से गांजा और मैनफोर्स टैबलेट भी बरामद हुआ है.