ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / दो दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता की शुरुआत, खेल मंत्री आलोक रंजन झा ने किया...

दो दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता की शुरुआत, खेल मंत्री आलोक रंजन झा ने किया उद्घाटन

20-Feb-2021 09:01 PM

PATNA :  बीजेपी क्रीड़ा प्रकोष्ठ की ओर से राजधानी के पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दो दिवसीय स्व रामदेव महतो महिला/पुरुष ताइक्वांडो प्रतियोगिता की शुरुआत की गई. ताइक्वांडो प्रतियोगिता का उद्घाटन बिहार सरकार के खेल मंत्री आलोक रंजन झा और खनन एवं भूततत्व मंत्री जनक राम ने संयुक्त रूप से किया. 


इस अवसर पर क्रीड़ा प्रकोष्ठ के अधिकारी द्वारा सम्मानित अतिथियों को पुष्प गुच्छ, शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया. खिलाड़ियो को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सूबे के खेल मंत्री आलोक रंजन झा ने कहा कि अनुशासन का प्रथम पाठशाला खेल के मैदान में ही देखने को मिलता है. उन्होंने कहा कि भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ समय समय पर विभिन्न खेल कार्यक्रमो का आयोजन कर खिलाड़ियो के हित मे अच्छा कार्य करते रहा है


उन्होंने ये भरोसा दिलाया कि मुझसे जो भी खिलाड़ियो के हक के लिये उचित होगा. मैं निश्चित करने का प्रयास करूंगा. बतौर विशिष्ट अतिथि बिहार सरकार के खनन एवं भूतत्व मंत्री जनक राम ने क्रीड़ा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियो की प्रशंसा करते हुए कहा कि सतीश राजू  के नेतृत्व में क्रीड़ा प्रकोष्ठ खेल हित के क्षेत्र में एवं खिलाड़ियो के समुचित विकास के लिए संकल्पित है. 


प्रतियोगिता में बालक बालिका वर्ग में 180 खिलाड़ियो ने भाग लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने किया, मंच संचालन सह संयोजक वीरेंद्र कुमार,स्वागत भाषण सह संयोजक मुकेश पासवान तथा धन्यवाद ज्ञापन सह संयोजक और इस कार्यक्रम के आयोजन समिति के संयोजक राजेश कुमार यादव ने किया.