Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला
05-Aug-2020 07:58 PM
PATNA : पूर्व मध्य रेल द्वारा पाटलिपुत्र से पहलेजाघाट के बीच जे.पी. सेतु के विद्युतीकरण सहित दोहरीकरण का कार्य तीव्रगति से जारी है । लगभग 11.50 किलोमीटर लंबे पाटलिपुत्र- पहलेजाघाट दोहरीकरण परियोजना की स्वीकृति 159 करोड़ रूपए की अनुमानित लागत से वर्ष 2016-17 में प्रदान की गई थी । इस दोहरीरकण परियोजना को चालू वित्त वर्ष में 31 मार्च, 2021 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है । वर्तमान में इस परियोजना का 55 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है । इस रेल पुल में 45 गर्डर होंगे जिसमें से 26 गर्डर लॉचिंग का कार्य पूरा हो चुका है तथा शेष 21 गर्डर लॉचिंग के लिए कार्य जारी हैं ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मार्च 2016 को उत्तर तथा दक्षिण बिहार को जोड़ने के लिए राजधानी पटना के निकट एकमात्र रेल लिंक रेल-सह-सड़क पुल, पटना के रेल भाग को राष्ट्र को समर्पित किया गया था । पुल के चालू होने के बाद इस रेलमार्ग की महत्ता को देखते हुए इसका दोहरीकरण प्रारंभ किया गया ।
यह पुल उत्तरी छोर पर, छपरा-हाजीपुर लाइन को परमानंदपुर एवं सोनपुर स्टेशन से होते हुए एवं दक्षिणी छोर पर, दिल्ली-हावड़ा लाइन को फुलवारीशरीफ एवं दानापुर स्टेशन होते हुए जोड़ती है । इस व्यवस्था से, इंजन रिवर्सल से बचा जा सकेगा । पुल के उत्तरी छोर पर पहलेजाधाट स्टेशन एवं दक्षिणी छोर पर पाटलिपुत्र स्टेशन बनाया गया है । पुल के दोहरीकरण पूरा हो जाने के बाद पटना के आस-पास उत्तरी बिहार के शहरों जैसे सोनपुर, हाजीपुर, छपरा, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी एवं बेतिया इत्यादि के लिए यात्री एवं माल यातायात और अधिक सुगम हो जायेगा ।