ब्रेकिंग न्यूज़

BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’

Home / news / पटना : पति से बात करने के लिए बन गई गर्लफ्रेंड, रातभर होती...

पटना : पति से बात करने के लिए बन गई गर्लफ्रेंड, रातभर होती थी चैटिंग, भेद खुला तो उड़ गये होश

04-Mar-2022 08:10 AM

PATNA : राजधानी पटना में एक महिला ने गर्लफ्रेंड बन अपने पति को ही जाल में फंसा लिया. महिला ने अपने पति से गर्ल फ्रेंड बनकर चार महीने तक बात की. पहले उसे मीठी मीठी बात कर अपने जाल में फंसा लिया. और फिर सारे सुबूत इकठ्ठा करने लगी. आखिर महिला ने ऐसा क्यों किया इस पर महिला का कहना है कि वह सिर्फ इसलिए गर्ल फ्रेंड बनी क्योंकि उसका पति दूसरी लड़कियों से अच्छे से बात करता था लेकिन अपनी पत्नी के साथ बुरा व्यवहार करता था. वह अपनी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था.


उसका पति पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है. अपनी पत्नी को गर्लफ्रेंड समझ उसका पति मोबाइल पर रात-रातभर चैटिंग करता था. हैरत की बात यह है कि उससे भी दहेज की मांग कर रहा है. अब महिला ने पति पर दहेज प्रताड़ना का केस कर दिया है. पति को जब असलियत का पता चला तो होश उड़ गये.


महिला ने बताया कि पिछले 4 वर्षों से उन्हें उनके ससुराल वालों द्वारा लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं. शिखा ने बताया 27 अप्रैल 2018 को उनकी शादी निरज कुमार से हुई थी. ससुराल गयी तो उनसे 15 लाख रुपये की मांग की गई और पैसा नहीं देने पर ससुराल पक्ष द्वारा इन्हें मारपीट कर घर से निकाल दिया गया. 


यह सारी बातें महिला ने गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कही है. महिला ने कहा कि वह अपने पति और ससुराल वालों के व्यवहार से तंग आ कर यह कदम उठाई है. मौके पर महिला विकास मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुणिमा भी मौजूद थी. उन्होंने भी महिलाओं से जुड़े कई मुद्दों को उठाया.