मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
07-Jun-2024 07:31 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: बिहार में 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है। इसके बावजूद ना तो शराब तस्कर अपनी आदतों से बाज आ रहे हैं और ना ही शराब पीने वाले ही सुधरने का नाम ले रहे हैं। सहरसा में पुलिस ने शराब तस्कर पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। पुलिस ने इनके पास से कार और स्कूटी भी जब्त किया है।
दरअसल टी0ओ0पी0-02 (सदर थाना) क्षेत्र अंतर्गत संध्या गश्ती के क्रम में वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति स्कूटी से आ रहा था। तभी पुलिस को देखकर वो भागने लगा। जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ा गया। पकड़े गये व्यक्ति की पहचान बटराहा वार्ड संख्या 36 निवासी स्व. लक्ष्मी साह के बेटे बबलू के रूप में हुई है। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तब उसके स्कूटी के डिक्की से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया। पुलिस ने जब कड़ाई से उससे पूछताछ की तब उसने बताया कि वह अपने कार से शराब लाकर अपने किराना दुकान में रखता है, किराना दुकान पत्नी चलाती है वही दुकान की आड़ में शराब बेचती है।
पुलिस ने जब किराना दुकान में छापेमारी की तब वहां से भी भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया। यही नहीं कार से भी शराब की खेप बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने शराब तस्कर बबलू और उसकी पत्नी सुजाता दोनों को गिरफ्तार किया। इस संबंध में सदर थाना कांड संख्या-555/24 दिनांक-06.06.24 धारा-30(ए)/41 बिहार मध निषेध एवं उत्पाद अधिनियम-2022 (संशोधित) दर्ज किया गया। पुलिस ने विभिन्न ब्रांड का कुल 121.25 लीटर विदेशी शराब जब्त किया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।