ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / पटना : पति की मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर पाई पत्नी, 5...

पटना : पति की मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर पाई पत्नी, 5 मिनट बाद ही हुई मौत, एक साथ निकली अर्थी

16-Mar-2021 09:19 AM

By BADAL ROHAN

PATNA :शादी सात जन्मों का बंधन होती है और साथ में जीने मरने की कसमें खाई जाती हैं. जीते तो सभी साथ में हैं लेकिन अगर कोई दूसरे साथी के गम में जान दे दे तो ये काफी हृदय विदारक हो जाता है..

एक ऐसा ही मामला पटना के फतुहा प्रखंड के उफा गांव से सामने आई है, जहां जहां पति-पत्नी एक साथ दुनिया को अलविदा कह गए. एक ही घर में दो लोगों की एक साथ हुई मौत से पूरा गांव गमगीन है.  

बताया जाता है कि उफा गांव के रहने वाले 65 साल के रामप्रीत राम लंबे समय से बीमार चल रहे थे,  इसके बाद घर में मातम पसर गया. रामप्रीत राम की मौत को कुछ मिनट हुए भी नहीं कि इतने में  उनकी राम प्यारी को पति की मौत का ऐसा सदमा लगा कि उनकी भी जान चली गई. एक घर में दो लोगों की एक साथ मौत से कोहराम मच गया. जिसने भी इस घटना के बारे में सुना वो हतप्रभ रह गया. 

परिजनों ने बताया कि राम प्यारी पूरी तरह से स्वस्थ्य थीं. पर जैसे ही पति की मौत की खबर सुनी उन्हें हर्ट अटैक आया और पांच मिनट में उनकी मौत हो गई. मंगलवार को दोनों की अर्थी एक साथ निकली और फतुहा श्मशान घाट पर दाह संस्कार किया गया.