परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार
10-Jan-2020 10:56 AM
PATNA: पति-पत्नी के बीच तलाक की बात तब पहुंचती है, जब दोनों के बीच आपसी तालमेल की कमी हो या फिर दोनों के बीच कोई बड़ी बात हो जाए. लेकिन अगर पति के ना नहाने और ब्रश नहीं करने से कोई पत्नी इतनी तंग आ जाए कि मामला तलाक तक पहुंच जाए, तब आप क्या कहेंगे. हैरान करने वाली ये खबर राजधानी पटना से है.
तलाक का ये अजीबोगरीब मामला पटना के महिला आयोग पहुंचा है. जहां पति की गंदी आदतों से तंग होकर पत्नी ने तलाक की अर्जी डाल दी है. पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसका पति ना ही नहाता है और ना ही रोज ब्रश करता है. पत्नी के मुताबिक ब्रश नहीं करने के कारण पति के मुंह से हमेशा बदबू आती है. पत्नी ने बताया कि हर रोज नहाने की बजाय वो 10-10 दिनों में एक बार नहाता है.

पति की गंदी आदतों से तंग आकर पत्नी ने महिला आयोग में तलाक की अर्जी डाली है. वैशाली के देसरी नया गांव की रहने वाली महिला का नाम सोनी देवी है, जिसकी शादी साल 2017 में वैशाली जिले के ही रहने वाले मनीष राम के साथ हुई थी. पत्नी ने महिला आयोग को बताया कि उसने अपने पति को कई बार गंदी आदतों को बदलने की गुजारिश की, लेकिन वो नहीं माना. थक-हार कर उसने तलाक की अर्जी डाल दी है. वहीं महिला आयोग ने पति-पत्नी को एक और मौका दिया है. आयोग ने दोनों को दो महीने बाद की तारीख दी है.