पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'
26-Nov-2023 04:18 PM
By First Bihar
SAMASTIPUR: समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड स्थित रामभद्रपुर स्टेशन पर खड़ी सवारी गाड़ी में उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। जिसके कारण ट्रेन में बैठे आधा दर्जन यात्री घायल हो गये। पथराव की घटना से ट्रेन में यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी। इस घटना से डरे यात्री ट्रेन से उतरकर भागने लगे।
वही कुछ यात्रियों ने उपद्रवियों का पीछा किया और एक को पकड़ लिया। जिसे लोगों ने आरपीएफ के हवाले कर दिया है। जिसके बाद आरपीएफ ने मामला दर्ज किया और मामले की छानबीन शुरू की। फिलहाल पकड़े गये उपद्रवी से पूछताछ की जा रही है। जिसकी निशानदेही पर आरपीएफ और जीआरपी अन्य उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है।
बता दें कि उपद्रवियों ने जयनगर-समस्तीपुर सवारी गाड़ी पर पथराव किया था। हायाघाट स्टेशन पर इस ट्रेन में उपद्रवी सवार हुए थे। ट्रेन की बोगी में बदमाशों के बीच मारपीट हुई थी। जिसके बाद सभी रामभद्रपुर रेलवे स्टेशन पर उतर गये और ट्रेन पर पथराव करने लगे। पथराव से इस दौरान कई यात्री घायल हो गये जिन्हें प्राथमिक उपचार किया गया। फिलहाल आरपीएफ और जीआरपी मामले की छानबीन में जुटी है।