5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति मोबाइल पर लड़के से बात करने की सजा: सनकी बाप ने बेटी को मौत के घाट उतारा, हंसिया से काट डाला गला टॉप पर पहुंचने के लिए सख्ती! बिहार के इस रेल मंडल ने वसूला लाखों का जुर्माना, हजारों यात्रियों की जेब हुई ढीली IPL 2026 Captains List: 10 टीमों के कप्तान कौन, हार्दिक पांड्या, रुतुराज गायकवाड़, ऋषभ पंत समेत पूरी लिस्ट Bihar Crime News: पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो आरोपी अरेस्ट, शराब तस्कर को भी किया गिरफ्तार
18-Apr-2022 01:44 PM
PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी और रामविलास पासवान के परिवार में टूट के बाद चाचा और भतीजे के बीच जो विवाद शुरू हुआ था अब वह बेहद दिलचस्प दौर में जा पहुंचा है। दो दिन पहले चाचा पशुपति कुमार पारस के ऊपर मोकामा के घोसवारी में हमला हुआ था। चौहरमल जयंती के मौके पर चिराग पासवान भी उस कार्यक्रम में पहुंचे थे लेकिन चिराग का स्वागत हुआ और उनके तुरंत बाद पहुंचे केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के ऊपर हमला हुआ। पशुपति पारस के काफिले पर रोड़ेबाजी की गई और उन्हें काला झंडा दिखाया गया था। अब इस मामले में चाचा पशुपति कुमार पारस में भतीजे चिराग पासवान के ऊपर आरोप लगाया है।
केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस का कहना है कि उनके खिलाफ लगातार साजिश रची जा रही है। चिराग पासवान उन्हें लगातार धमकी देते रहे कि पार्टी से 6 साल के लिए निलंबित कर देंगे। नीतीश कुमार के पक्ष में बयान देने पर चिराग पासवान मुझसे नाराज हुआ करते थे। पारस ने दावा किया है कि चिराग हमेशा यह कहते थे कि नीतीश कुमार को वह जेल भिजवाना चाहते हैं। पशुपति पारस ने अपने ऊपर हमले के लिए भतीजे चिराग पासवान को जिम्मेदार ठहराया है। पारस ने कहा है कि उनके खिलाफ बड़ी साजिश से चल रही है।
केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने यह भी कहा कि उनकी सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए। इतना ही नहीं पारस ने इस बात का खुलासा भी किया कि एनडीए में रहते हुए विधानसभा चुनाव लड़ने पर सहमति बनी थी लेकिन चिराग पासवान ने अपनी मर्जी चलाई, नतीजा यह हुआ कि पार्टी की स्थिति बेहद खराब हो गई। परस ने कहा कि अगर हम गठबंधन के साथ चुनाव लड़े होते तो एक तरफ जहां केंद्र में हमारे मंत्री होते वहीं बिहार में भी हम कैबिनेट में शामिल होते। इतना ही नहीं पारस ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के ऊपर हमला होता है तो वह स्थानीय प्रशासन की भी चूक है। उन्होंने रामविलास पासवान की जयंती के दिन सरकारी अवकाश घोषित किए जाने की मांग की है।