मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
17-Oct-2024 05:26 PM
By First Bihar
BAGAHA: पश्चिमी चंपारण के बगहा में ठंड की दस्तक के साथ ही चोरी की घटनाओं में इजाफा देखने को मिल रहा है। शातिर चोरों ने बुधवार की रात एक के बाद एक तीन घरों में धावा बोलकर लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय सभी घरों के सदस्य बाहर थे। जिससे चोरों को पूरी आजादी से वारदात को अंजाम देने का मौका मिला।
चोरी की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने 112 पुलिस और घरवालों को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है। तीनों घरों में रात में बृहद पैमाने पर चोरी की गई थी। चोरों ने घरों की अलमारियों को तोड़कर गहने, नकदी और चांदी के सिक्के चुरा लिए हैं। राजू गुप्ता के घर 8 लाख के गहने और 35 चांदी के सिक्कों की चोरी हुई है।
राजू गुप्ता पूरे परिवार के साथ दशहरा पूजा में शामिल होने के लिए गांव गए थे। वहीं नितेश चौरसिया का घर 1 लाख के गहनों की चोरी हुई है जबकि राजेश साह का घर 5 लाख के गहनें, नकदी और चांदी के सिक्कों की चोरी हुई है। राजेश साह का कैंसर का इलाज चल रहा है, जिसके लिए वे परिवार सहित शहर से बाहर थे। तीनों घर एक-दूसरे के पास ही स्थित हैं, जिससे अंदेशा है कि चोरी की यह वारदात योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दी गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, चोरों ने बिजली विभाग के कार्यालय के पास अपनी बाइक खड़ी की थी और रातभर चोरी करते रहे। आधी रात के बाद किसी ने चोरी की आहट सुनी और शोर मचाना शुरू किया। इस दौरान चोर बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। नगर थाना अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और चोरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रिपोर्ट- संतोष कुमार