ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

प्रार्थना के दौरान बेहोश हुआ छात्र, अस्पताल पहुंचते ही चली गई जान; जानिए क्या है वजह

11-Jan-2024 07:10 AM

By First Bihar

MOTIHARI : बिहार में सर्दी का सीतम जारी है। सूबे के अधिकतर इलाकों में शीतलहरी का प्रभाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में एक ताजा मामला मोतिहारी से निकल कर सामने आया है। जहां ठंड ने एक स्कूली छात्र की जान ले ली है। यह छात्र स्कूल में प्रार्थना के दौरान बेहोश हो गया। उसके बाद अब टीचरों की नजर पड़ी तो इसे अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान इसकी मौत हो गई। 


मिली जानकारी के अनुसार, ब्लॉक रोड स्थित आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय चकिया बालक में बुधवार को वर्ग छह के छात्र मनीष कुमार (13) की मौत हो गई। स्कूल मे सुबह 9.30 बजे प्रार्थना के दौरान मनीष अचानक बेहोश होकर गिर गया। विद्यालय कर्मियों ने आनन-फानन में उसे अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आशंका है ठंड लगने से छात्र की मौत हुई है। 


इस घटना को लेकर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि अस्पताल पहुंचने के दौरान ही उसकी मौत हो चुकी थी। मनीष बड़ा बैशाहा निवासी राजेश राम का पुत्र था। प्रधानाध्यापक रामनारायण पासवान ने बताया कि नामांकन के आठ महीने के दौरान वह कुल मिलाकर 15 दिन भी स्कूल नहीं आया था। इस कारण उसका नामांकन रद्द कर दिया गया था। बुधवार को उसकी मां ने उसे स्कूल पहुंचाया। उसने गर्म कपड़ा नहीं पहना था। चेतना सत्र के दौरान उसकी तबीयत खराब हुई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। विद्यालय के शिक्षक ने घटना की जानकारी उसके घर जाकर उसकी मां को दी। 


वहीं, मृतक के पिता राजेश राम ने बताया कि वह सुबह में स्वस्थ था। स्कूल में नाम कटने के डर से उसे स्कूल भेजा गया। उनका कहना था कि स्कूल में ड्रेस के ऊपर से स्वेटर पहनने पर बाहर कर दिया जाता है। इस लिए स्वेटर पहनकर नहीं गया। ड्रेस व इनर पहनकर गया था। ठंड लगने से उसकी मौत हो गयी। मृतक चार भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। 


उधर, बच्चे की मौत के बाद मां गीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मनीष के पिता ठेला चलाने का काम करते हैं। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, डीईओ संजय कुमार ने बताया कि मामले में बीईओ से रिपोर्ट मांगी गयी है। रिपोर्ट आने के बाद इसके बाद मामले में आगे कार्रवाई होगी।