अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
25-Apr-2022 09:26 PM
By RANJAN
SASARAM: सासाराम में पारिवारिक विवाद में एक महिला ने किरासन तेल छिड़ककर खुद को जलाने का प्रयास किया। घर में मौजूद पति ने काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। लेकिन तब तक महिला गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। महिला को बचाने के दौरान उसका पति भी आग चपेटे में आ गये।
सदर अस्पताल के पास में ही दोनों पति-पत्नी रहते है। इस घटना के बाद आनन-फानन में पति ने पत्नी को गोद में उठाया और दौड़ते-भागते सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंच गया। जिसके बाद महिला का इलाज शुरू हो सका। महिला की हालत नाजुक बतायी जा रही है। महिला का इलाज करने वाले डॉक्टर सिद्धार्थ ने बताया कि जैसे ही महिला को अस्पताल लाया गया तुरंत उसका इलाज शुरू किया गया। उसके शरीर से किरासन तेल की बदबू आ रही है।
इस बात की सूचना पुलिस को दे दी गयी है। फिलहाल महिला और उसके पति का इलाज जारी है। घटना नगर थाना क्षेत्र के चौखंडी की जहां पारिवारिक विवाद के दौरान महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया। इस पूरे मामले में यह देखा गया कि पति अपनी पत्नी को गोद में उठाकर दौड़ते भागते अस्पताल लेकर पहुंचा। बताया जाता है कि दोनों सदर अस्पताल के पास के ही रहने वाले हैं।
सदर अस्पताल पहुंचने के बाद वह उसे गोद में ही उठाकर ट्रामा सेंटर तक ले गया जहां उसे गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। जिसके बाद उसकी इलाज शुरू की गयी। पत्नी को बचाने के दौरान वह खुद आग में झुलसकर घायल हो गया था। इसके बावजूद वह दौड़ता हुआ पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचा जहां दोनों का इलाज शुरू किया गया। फिलहाल महिला की हालत काफी नाजुक बतायी जा रही है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है।