अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
08-May-2022 03:48 PM
PATNA: इस वक़्त की बड़ी खबर पटना की है, जहां बिहार प्रशासनिक सेवा यानी बीपीएससी की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो गया है। दरअसल, रविवार को बिहार में बीपीएससी की 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा चल रही है। परीक्षा शुरू होने से पहले ही सोशल मीडिया प्रश्नपत्र वायरल हो गया।
परीक्षा खत्म होने के बाद वायरल प्रश्नपत्रों से परीक्षा में आये सवालों का मिलाया गया तो वायरल प्रश्नपत्र से मैच कर गया। इसके साथ ही कई जगहों पर अभ्यर्थियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। आरा के भी कुंवर सिंह कॉलेज में बीपीएससी के परीक्षार्थियों ने हंगामा किया है जिसके बाद डीएम-एसपी समेत वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए। .
जानकारी के अनुसार, बीपीएससी की पीटी परीक्षा का C-सेट का प्रश्नपत्र लीक हो गया। बिहार के कई जिलों में रविवार को बीपीएससी की 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा ली जा रही है। इस परीक्षा में राज्य भर से तकरीबन 6 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। राज्य के 38 जिलों में परीक्षा को लेकर 1083 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पटना में 83 केंद्रों पर 55710 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे थे। परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों मजिस्ट्रेट और दंडाधिकारी की नियुक्ति भी की गई थी। प्रश्नपत्र लीक होने के मामले पर बीपीएससी की तरफ से अभी तक कोई भी बयान सामने नहीं आया है। इस मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.