ब्रेकिंग न्यूज़

गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक को लगी गोली कई लोग घायल बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव श्रेया घोषाल ने खरीदा 30 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट, जानिये क्या है इस घर की खासियत?

Home / news / पप्पू यादव ने ढाई दर्जन से ज्यादा कोरोना मरीजों को दिया ऑक्सीजन सिलिंडर,...

पप्पू यादव ने ढाई दर्जन से ज्यादा कोरोना मरीजों को दिया ऑक्सीजन सिलिंडर, कहा.. जरूरतमंदों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराएगी जाप

22-Apr-2021 09:50 PM

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी विकराल रूप धारण कर चुका है. चारों तरफ त्राहिमाम मचा हुआ है. जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने आरोप लगाया है कि बिहार में ऑक्सीजन और आवश्यक दवाओं की ब्लैक मार्केटिंग हो रही है. ऑक्सीजन और दवाओं के अभाव में लोग मर रहें हैं. लोगों के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था करने के लिए जन अधिकार पार्टी प्रतिबद्ध है. आज 30 से ज्यादा कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन सिलिंडर दिया गया. 


पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए पप्पू यादव ने कहा कि जो सरकार अपने नागरिकों के लिए ऑक्सीजन और दवाओं की व्यवस्था नहीं कर पाए उसे एक मिनट भी सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। सिपला कम्पनी के कुछ लोग प्रशासन के साथ मिलकर रेमडेसिविर की ब्लैक मार्केटिंग कर रहे हैं। इस लूट में शामिल लोगों के खिलाफ हम आंदोलन करेंगे। कालाबाजारी के कारण पटना में इसकी कीमत 34,000 रुपये से ज्यादा हो चुकी है। 


पप्पू यादव ने आगे कहा कि एनएमसीएच के अंदर कोई सीनियर डॉक्टर अंदर नहीं जाता है। सफाई की स्थिति बहुत खराब है। मरीजों को उनके परिजन से नहीं मिलने दिया जा रहा है। पूरी व्यवस्था बदहाल है। कई मरीज एनएमसीएच कैम्पस में मर रहे हैं।


सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के बारे में पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में लॉकडाउन जैसे हालात हैं। मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। हमारी मांग है कि सरकार हर मजदूर के बैंक एकाउंट में 6-6 हजार रुपये जमा कराए। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचन्द सिंह और राजेश रंजन पप्पू मौजूद थे।