ब्रेकिंग न्यूज़

दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला?

पप्पू यादव पर दर्ज हुआ केस, राजीव नगर में प्रदर्शन का मामला

04-Jul-2022 12:28 PM

PATNA : जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव के ऊपर केस दर्ज किया गया है। पटना जिला प्रशासन की तरफ से पप्पू यादव के ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया है। पटना के सीनियर एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने इस बात की पुष्टि की है। पप्पू यादव पर आरोप है कि उन्होंने धारा 144 का उल्लंघन करते हुए राजीव नगर में धरना और प्रदर्शन किया। सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में पप्पू यादव के खिलाफ राजीव नगर थाने में केस दर्ज किया गया है।


पप्पू यादव और उनके समर्थकों पर आज पुलिस ने बल प्रयोग भी किया था। जाप कार्यकर्ताओं के ऊपर लाठियां चटकाई गई थीं। आपको बता दें कि राजीव नगर में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन की टीम का विरोध करते हुए पप्पू यादव अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए थे। रविवार से ही राजीव नगर में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर रहे थे। स्थानीय लोगों की तरफ से प्रशासन की कार्यवाही का विरोध किया जा रहा है, उसका समर्थन कर रहे थे और धारा 144 लागू होने के बावजूद पप्पू यादव ने जो प्रदर्शन किया इसी मामले में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।


बता दें कि राजीव नगर में आज दूसरे दिन भी प्रशासन की टीम बचे हुए अतिक्रमण को हटा रही है। हंगामे को देखते हुए पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दिया गया है। पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि आज सुबह कुछ लोगों ने धारा 144 का उल्लंघन किया है, जिनके ऊपर केद कर्ज किया गया है। डीएम ने बताया कि नेपाली नगर के 40 एकड़ में बने मकान पूरी तरह से अवैध हैं और अतिक्रमणकारियों के पास जमीन से संबंधित कोई कागजात उपलब्ध नहीं हैं। इस मामले में एक महिला समेत कुछ 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।