चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
28-Mar-2021 04:42 PM
PATNA : जाप के सुप्रीमो और पूर्व सांसद पप्पू यादव की तबीयत ख़राब होने के कारण जन अधिकार पार्टी ने इसबार होली नहीं मनाने का निर्णय लिया है. जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अस्वस्थ्य हैं. इसलिए पार्टी इसबार होली सेलिब्रेट नहीं करेगी. पप्पू यादव का ऑपरेशन हुआ है और वो फिलहाल बीमार हैं.
नालंदा जिले के कराय परशुराय प्रखंड अंतर्गत गालिमपुर ग्राम निवासी चंद्रशेखर सिंह के परिजनों से मिलने के बाद युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने कहा कि जन अधिकार पार्टी ने इसबार होली नहीं मनाने का निर्णय लिया है. क्योंकि पप्पू यादव बीमार हैं. गौरतलब हो कि चंद्रशेखर सिंह का निधन 7 दिन पहले ब्रेन हेमरेज से हो गया था, जिसके लिए उन्होंने अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और मीडिया से बातचीत में कहा कि हम हर साल होली धूमधाम से मनाते रहे हैं. इस मौके पर गरीब व जरूरतमंदों लोगों के बीच रंग अबीर और मठाई हर साल बांटते थे.
उन्होंने कहा कि हमारे अभिभावक पप्पू यादव हमेशा गरीब, जरूरतमंद, लाचार, दबे कुचले लोगों की मदद करते रहे हैं.होली में भी वे सबों के बीच अबीर गुलाल लगाते रहे हैं. लेकिन इस बार ऑपरेशन की वजह से वे होली से दूर रहेंगे, ऐसे में हमने भी होली न मनाने का निर्णय लिया है.इस दौरान हम पार्टी के प्रदेश कार्यालय से दूर अपने पैतृक आवास गालिमपुर में परिजनों के साथ रहेंगे.