Bihar Vidhan Sabha: बिहार में सहायक निबंधक पद की नियुक्ति पर प्रशासनिक अड़चन जारी, 7 सालों से खाली पदों पर अभी तक नहीं आए अधिकारी Bihar Vidhan Sabha : नल -जल योजना के तहत हो रहा खूब भ्रष्टाचार ! अपने ही सरकार पर LJP(R) और BJP के विधायक ने लगाया आरोप, विपक्ष भी समर्थन में आया; अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन के बाहर लगे ‘नीतीश कुमार, हाय-हाय के नारे’ Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन के बाहर लगे ‘नीतीश कुमार, हाय-हाय के नारे’ Bihar government drainage : टाल इलाके में जल जमाव की समस्या का कब होगा निदान, सदन में उठा सवाल तो जल संसाधन विभाग ने बताया समय और पूरा तरीका NEET student case : 'नीट मामले में बोलने पर पुलिस अधिकारियों का आता है फोन', RJD MLA भाई वीरेंद्र का सनसनीखेज खुलासा, बताया किसको बचा रही सरकार Bihar Budget Session 2026-27 : बिहार विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू, आज तेजस्वी यादव भी राज्यपाल के अभिभाषण पर रखेंगे अपनी बात Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर
24-Jun-2024 10:22 AM
By First Bihar
PATNA: NEET और UGC-NET परीक्षा में धांधली का मुद्दा विपक्ष किसी भी हाल में हाथ से नहीं जाने देना चाहता है। विपक्ष को बैठे-बिठाए एक और मुद्दा हाथ लग गया है। नवादा में सीबीआई की टीम पर हुए हमले को लेकर विपक्षी दल सरकार को घेरने की कोशिश शुरू कर दी है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नवादा में सीबीआई टीम पर हमले को लेकर तंज किया है और पीएम मोदी से सवाल पूछा है।
दरअसल, यूजीसी-नेट परीक्षा में धांधली की जांच के लिए नवादा पहुंची सीबीआई की टीम पर हुए हमले को मुद्दा बनाते हुए तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा है। तेजस्वी पिछले कई दिनों से सरकार पर हमले बोल रहे हैं। तेजस्वी ने एक्स पर लिखा, ‘प्रधानमंत्री जी, आपके पावन सानिध्य में बिहार में व्याप्त जंगलराज का नज़ारा देखिए। नवादा में #UGC-#NET पेपर धांधली की जाँच करने पहुँची #CBI की टीम पर हमला! पेपर लीक आपकी सरकार में, CBI पर हमला आपकी सरकार में। और जंगलराज किसी ओर का?’
बता दें कि यूजीसी नेट पेपर लीक की जांच कर रही सीबीआई टीम को ग्रामीणों ने जमकर पीट दिया था। दिल्ली से पहुंची सीबीआई की टीम जांच पड़ताल के लिए बिहार के नवादा जिले के एक गांव में पहुंची थी। वहीं, ग्रामीणों ने सीबीआई टीम पर हमला बोल दिया। स्थानीय पुलिस की सक्रियता से सीबीआई टीम में शामिल अधिकारियों की जान बच गई थी। दिल्ली से सीबीआई की टीम यूजीसी नेट पेपर लीक मामले की जांच के लिए नवादा जिले के रजौली प्रखंड के कसियाडीह गांव में पहुंची थी।
पेपर लीक में शामिल एक व्यक्ति के मोबाइल लोकेशन के आधार पर सीबीआई टीम उस गांव में पहुंची थी लेकिन जांच-पड़ताल के दौरान ही गांव के लोगों ने सीबीआई को नकली बताकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी थी। लोगों ने सीबीआई अधिकारियों की गाड़ियों में भी तोड़-फोड़ की थी। सीबीआई की टीम में उसके चार अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल भी शामिल थी।अब तेजस्वी यादव ने इसको लेकर सरकार पर हमला बोला है।