पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'
26-Nov-2023 05:39 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: पूर्णियां मुख्यालय के बाईपास रोड स्थित पनोरमा ग्रुप के ई-होम्स पनोरमा परिसर में आयोजित तीन दिवसीय पनोरमा स्टार सीजन -06 के तीसरे दिन धवाल चांदनी और वाद्ययंत्रो से बहते सुर-ताल के बीच रविवार को मुबंई से पूर्णियां पहुंची बालीवुड की पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल ने एक से बढ़कर एक गाने को गाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दी। जिसके बाद दर्शकों ने ताली की गड़गड़ाहट से ई-होम्स पनोरमा में संगीत का माहौल बन गया।
रविवार को ई होम्स पनोरमा में आयोजित पनोरमा स्टार सीजन-06 कार्यक्रम में बालीवुड पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल ने गणेश वंदना से आगाज किया।इसके बाद मन मेरा मंदिर शिव मेरी पूजा शिव से बड़ा नही कोई दूजा जैसे गांनो से ई होम्स परिसर में अपनी सुर से समां बांध दी। वही पनोरमा ग्रुप में घर लेने वालों को पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने चाबी का वितरण किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत होने से पहले ई होम्स पनोरमा में घर लेने वाले ग्राहकों के बीच पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने अपने हाथों से लगभग 200 से अधिक ग्राहकों के बीच घरों के चाबी का वितरण किया। अपने-अपने घरों का चाबी पाकर पनोरमा ग्रुप के कस्टमर बहुत खुश दिखें। इस दौरान पनोरमा के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने ग्राहकों को चाबी सौंपते हुए कहा की पनोरमा ग्रुप हमेशा से अपने ग्राहकों का ख्याल रखते आया हैं जो ये हमेशा अनवरत जारी रहेगा।
वही कार्यक्रम में धारावाहिक-शो भाभीजी घर पर हैं में अपनी मुख्य किरदार निभाने वाली अभिनेत्री शिल्पा शिंदे भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों की नजर मंच पर टिकी हुई थी। शिल्पा ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। रविवार को पूर्णियां के ई होम्स पनोरमा में आयोजित पनोरमा स्टार सीजन -06 कार्यक्रम में मुख्य रूप से पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा,नंदन झा,रितेश झा,चंदन,विक्रम भगत,अजय,दिलीप,अभिषेक,शिवानंद पाठक समेत अन्य लोग मौजूद थे।