Bihar Bhumi: बिहार में भूमि विवाद खत्म करने और सरकारी जमीन सुरक्षित करने की तैयारी, सरकार का बड़ा मास्टरप्लान Bihar Bhumi: बिहार में भूमि विवाद खत्म करने और सरकारी जमीन सुरक्षित करने की तैयारी, सरकार का बड़ा मास्टरप्लान Katihar Murder Case : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! सो रही महिला की गोली मारकर हत्या, नकाबपोश बदमाशों का खूनी तांडव फुलवारीशरीफ में छात्रा की मौत मामला: पटना पुलिस करेगी क्राइम सीन रीक्रिएशन, सातवीं मंजिल से पुतले गिराए जाएंगे फुलवारीशरीफ में छात्रा की मौत मामला: पटना पुलिस करेगी क्राइम सीन रीक्रिएशन, सातवीं मंजिल से पुतले गिराए जाएंगे बिहार में पुलिस भी नहीं है सुरक्षित: थाना के मुंशी को बदमाशों ने मारी गोली, हमलावर फरार पटना में 53 का करोड़ मेगा प्लान: हर सर्किल में बनेंगे अत्याधुनिक गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन, बदल जाएगी राजधानी की सूरत पटना में 53 का करोड़ मेगा प्लान: हर सर्किल में बनेंगे अत्याधुनिक गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन, बदल जाएगी राजधानी की सूरत Bihar Model School : बिहार के मॉडल स्कूल में इस दिन से होगी पढ़ाई शुरू, ऑनलाइन एग्जाम से होगा एडमिशन; यहां मिलेगा फॉर्म भरने का डायरेक्ट लिंक Surya Grahan 2026: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण आज, जानें समय, प्रभाव और कहां दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’
07-Jul-2022 03:06 PM
PATNA: बिहार के 3500 जगहों पर नए पंचायत सरकार भवन के निर्माण का काम शुरू होगा। करीब 2200 से अधिक जगहों पर निर्माण कार्य जारी है। 1600 से अधिक जगहों पर काम पूरा भी हो चुका है। अगले वित्तीय वर्ष में 8000 जगहों पर पंचायत सरकार भवन की स्थापना की जाएगी। पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने यह जानकारी दी।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देते हुए पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि एसएससी के माध्यम से सरकार ने 3100 पंचायत सेवकों की बहाली की है। पंचायत सेवक की कमी के कारण जहां कार्यालय नहीं चल रहा था। वहां अब 3100 नए पंचायत सेवकों को पदस्थापित किया जाएगा। जिससे पंचायतों में काम तेजी से होगा।
वही नल जल योजना पर कहा कि हर घर नल जल पहुंच रहा है या नहीं इसकी जांच के लिए 48000 जगहों पर आरओटी डिवाइस लगाया गया है। जिसमें से 42000 में सुचारु रुप से पानी दिए जा रहे है। आगे भी 20000 जगहों पर आरओटी डिवाइस लगाने की योजना है। डिवाइस लगने के बाद 100 प्रतिशत रिपोर्ट प्राप्त होगा। इससे यह जानकारी मिलेगी कि बिहार में कितने गांव में पानी चल रहा है और कितनी जगहों पर खराब है।
पिछले बार हमने इसकी जांच करायी थी जिसमें लगभग 11 प्रतिशत से अधिक जगहों पर नल जल खराब थे। जिसे ठीक करने का निर्देश विभाग ने दिया था। जहां ज्यादा खराबी थी वहां पर ब्लॉक स्तर पर ठीक करने का काम किया गया और जहां पर छोटे स्तर पर खराबी थी उसे ठीक करने के लिए वार्ड सदस्य को दो-दो हजार रुपया मेंटेनेंस के रूप में दिया गया है। प्रत्येक घर से एक रुपया वसूलने का निर्देश विभाग की ओर से वार्ड सदस्य को दिया गया है। छोटे स्तर पर आई खराबी को ठीक करने में इन पैसों का उपयोग करे।
वही राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य पर चिंता जताते हुए मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू जी देश के बड़े नेता हैं उनकी सुरक्षा और उनके स्वास्थ्य लाभ की पूरी चिंता सरकार की है। सम्राट चौधरी ने इस दौरान एनडीए गठबंधन पर कहा कि हमलोग गठबंधन में एक दूसरे के सहयोगी हैं जहां जेडीयू को सहयोग की जरूरत पड़ेगी तो बीजेपी सहयोग करेगी।