चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
13-Mar-2021 06:54 AM
PATNA : राज्य चुनाव आयोग के लिए ईवीएम की अनुपलब्धता पंचायत चुनाव के लिए बड़ा संकट बनते जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग और भारत निर्वाचन आयोग के बीच ईवीएम की खरीदारी को लेकर चल रहा है विवाद खत्म नहीं हो पाया है। इस मामले पर पटना हाईकोर्ट ने भी सुनवाई की है लेकिन हाईकोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग और चुनाव आयोग को आपसी सहमति से ईवीएम की खरीदारी के लिए एनओसी संबंधी विवाद को सुलझाने को कहा है। इसके साथ ही साथ हाईकोर्ट में कोई अन्य उपाय कर मामले का निपटारा जल्द करने का सुझाव भी दिया है।
इस मामले में पटना हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग को जवाबी हलफनामा दायर करने का निर्देश भी दिया है। साथ ही साथ राज्य सरकार के महाधिवक्ता को इस केस में हाजिर होकर कोर्ट को सहयोग करने का आग्रह किया है। कोर्ट ने आदेश की एक प्रति महाधिवक्ता के कार्यालय को भेजने का निर्देश हाईकोर्ट प्रशासन को दिया है। न्यायमूर्ति मोहित कुमार शाह की एकलपीठ ने बिहार राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से दायर रिट याचिका पर सुनवाई के दौरान यह निर्देश दिया। अब बता दें कि बिहार में पंचायत चुनाव की तारीखों के ऐलान में लगातार देरी हो रही है। दरअसल ईवीएम की खरीद को लेकर चुनाव आयोग से राज्य निर्वाचन आयोग को एनओसी नहीं मिला है। बिहार राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से बार-बार आग्रह किए जाने के बावजूद ईवीएम खरीद के लिए चुनाव आयोग ने अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं दिया जिसके बाद आखिरकार राज्य निर्वाचन आयोग ने हाई कोर्ट में रिट याचिका दायर की है।
हाईकोर्ट में राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से जो याचिका दायर की गई है उसमें 21 जुलाई 2020 को जारी उस आदेश को चुनौती दी गई है जिसके तहत हर राज्य के निर्वाचन आयोग के लिए ईवीएम वीवीपट की आपूर्ति और डिजाइन के पहले चुनाव आयोग से मंजूरी लेना अनिवार्य है राज्य निर्वाचन आयोग का कहना है कि चुनाव आयोग के रवैया के कारण बिहार में पंचायत चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं हो पा रही। पंचायत चुनाव के लिए एक खास तकनीक वाले ईवीएम की जरूरत होती है जिसे सिक्योर्ड डिटैचेबल मेमरी सिस्टम कहा जाता है। बिहार राज्य निर्वाचन आयोग को ईवीएम की आपूर्ति करने के लिए हैदराबाद की कंपनी ईसीआईएल भी तैयार है लेकिन इसके लिए उसे चुनाव आयोग की तरफ से एनओसी की दरकार है। राज्य निर्वाचन आयोग ने अपनी याचिका पर आरोप लगाया है कि विशेष तकनीक वाले ईवीएम की आपूर्ति की मंजूरी राजस्थान और छत्तीसगढ़ के पंचायती राज चुनाव के लिए चुना