अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
24-Oct-2021 07:33 AM
PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव का आज आधा सफर लगभग तय हो जाएगा। पंचायत चुनाव के दौरान आज पांचवें चरण का मतदान हो रहा है। बीते चरण में हुई जबरदस्त हिंसा को देखते हुए इस चरण में प्रशासन की तरफ से उन सभी जगहों पर खास सतर्कता बरती जा रही है जहां आज पांचवें चरण के दौरान वोटिंग हो रही है।
पांचवें चरण के पंचायत चुनाव को लेकर मतदान जारी है। इस चरण में 38 जिलों के 58 प्रखंडों में मतदान हो रहा है। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो चुका है और शाम पांच बजे तक होगा। इस चरण में मतदान को लेकर 12056 मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। पांचवें चरण में 67 लाख 46 हजार 545 मतदाता अपना वोट डालेंगे। इनमें 35 लाख 38 हजार 500 पुरुष, 32 लाख 7 हजार 791 महिला और 254 अन्य वोटर शामिल हैं।
पांचवें चरण में कुल 26091 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है। इनमें ग्राम 11,553, मुखिया के 845, पंचायत समिति सदस्य के 1171, जिला परिषद सदस्य के 124, ग्राम कचहरी पंच के 11,553 एवं ग्राम कचहरी सरपंच के 845 सीटें शामिल हैं। इस चरण में 92 हजार 972 उम्मीदवार मैदान में हैं।