अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
14-Nov-2021 06:58 AM
PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव का दौर जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे चुनावी हिंसा की घटनाएं ज्यादा देखने को मिल रही हैं। इसे लेकर राज्य निर्वाचन आयोग भी परेशान है और यही वजह है कि अब सोमवार को होने वाले पंचायत चुनाव के सातवें चरण के मतदान के लिए तैयारियों को और ज्यादा पता किया गया है। बिहार में 7वें चरण के पंचायत चुनाव को लेकर उम्मीदवारों द्वारा किया जा रहा प्रचार शनिवार की शाम को खत्म हो गया। इस चरण के लिए 15 नवंबर यानी सोमवार को मतदान होगा।
7वें चरण में राज्य के 37 जिलों के 63 प्रखंडों में मतदान होगा। इसके लिए सभी संबंधित प्रखंडों में 12786 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस चरण के चुनाव को लेकर करीब 45 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती गयी है। 7वें चरण में 72 लाख 85 हजार 589 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 38 लाख 34 हजार पुरुष और 34 लाख 50 हजार 436 महिला मतदाता और 272 अन्य मतदाता शामिल हैं। इस चरण में 1 लाख 807 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। इनमें 47, 170 पुरुष और 53,637 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। हालांकि 7वें चरण में 2207 पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ है।
आपको बता दें कि शनिवार को राज्य के छठे चरण के पंचायत चुनाव में 37 जिलों के 4633 बूथों के वोटों की गिनती ओसीआर तकनीक से हुई। देर रात तक आयोग ने जो आंकड़े दिये उसके मुताबिक जिला परिषद सदस्य के लिए 1138 बूथों, मुखिया के लिए 1193 बूथों, पंचायत समिति सदस्य के लिए 1009 बूथों और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 1293 बूथों के वोटों की ओसीआर तकनीक से गिनती की गई।