ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक नीले ड्रम का खौफ देखिये: डर के कारण पति ने बीवी का हाथ उसके लवर को सौंप दिया, कहा..जान है तो जहान है बिहार में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल बैंक अकाउंट से चल रहा था फर्जीवाड़े का खेल, 31 सिम और 8 ATM कार्ड के साथ युवक गिरफ्तार Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल BIHAR NEWS : अब घर बैठे बदलें अपना LPG वितरक, लेट सेवा देने वालों की छुट्टी पक्की! जानिए क्या है सबसे आसान तरीका बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल

Home / news / पंचायत चुनाव: ग्रामीणों ने थानेदार को बंधक बनाकर पीटा, मुखिया प्रत्याशी को वोट...

पंचायत चुनाव: ग्रामीणों ने थानेदार को बंधक बनाकर पीटा, मुखिया प्रत्याशी को वोट देने के लिए धमका रहा था

09-Oct-2021 10:48 AM

MADHUBANI : बिहार में पंचायत चुनाव के बीच हिंसा की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. ताजा मामला बिहार के मधुबनी जिले का है. यहां एक थानेदार को आक्रोशित लोगों ने बंधक बनाकर पीटा है. आरोप है कि थानाध्यक्ष मुखिया प्रत्याशी बीबी खातून के पक्ष में वोटिंग के लिए धमका रहा था. घटना के बाद जिले के वरीय अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं.


घटना मधुबनी जिले के ललमनियां थाना इलाके की है. यहां मालिन बेल्हा गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने ललमनियां थानाप्रभारी को बंधक बनाकर बुरी तरह पीट दिया. आरोप है कि ललमनियां प्रभारी बूथ पर एक मुखिया प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने के लिए धमका रहे थे. स्थानीय लोगों की मांग है कि थानेदार को निलंबित कर फिर से  बूथ संख्या 45, 46 और 47 पर वोटिंग कराइ जाये. घटना की सूचना मिलते ही जब खुटौना थाना की पुलिस टीम पहुंची तो उन्होंने ग्रामीणों को खदेड़कर मौके से भगा दिया.


ग्रामीणों ने बताया कि मुखिया प्रत्याशी बीबी खातून कबूलन के पक्ष में ओपी प्रभारी गुलाम सरबर फर्जी वोट गिरवा रहे थे. मुखिया के समर्थक ग्रामीणों को हथियार दिखाकर चुपचाप रहने के लिए भी दबाव बना रहे थे. इस मामले में एसपी डॉ. सत्यप्रकाश ने कहा कि जांच के दौरान दोषी पाए जाने पर थाना प्रभारी समेत अन्य पर कार्रवाई की जाएगी.


ग्रामीण महेंद्र यादव, नसीब लाल यादव, रामदुलार भारती समेत कई लोगों का आरोप है कि मतदान शुरू होते ही मुखिया प्रत्याशी से मिलकर थाना प्रभारी बीबी खातून के पक्ष में जबरन वोट डलवा रहे थे. थाना प्रभारी चुनाव के दौरान खुलकर पक्षपात कर रहे थे जो लाेकतंत्र की हत्या है. लोगों ने काफी देर तक उनकी इस हरकत को बर्दाश्त किया. लेकिन शाम में 7 बजे लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और इसके बाद लोगों ने ओपी प्रभारी गुलाम सरबर की जमकर पिटाई कर दी और उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया.